Avocado Benefits: वजन कम करने से लेकर कई अन्य फायदे हैं इस अंग्रेजी फल एवोकाडो के

Avocado Benefits: एवोकाडो का उपयोग बहुत अधिक किया जाने लगा है। इसमें मौजूद फाइबर के कारण लोगों को इससे अनगिनत लाभ प्राप्त हो रहे हैं। आइए जानते हैं एवोकाडो के फायदे या लाभ के बारे में –

avocado-benefits-in-hindi-health
Avacado Benefits in Hindi – एवाकाडो के फायदे

Avocado Benefits: कुछ साल पहले तक हमें एवोकाडो फल के बारे में ज्यादा पता नहीं था लेकिन अब इस फल का उपयोग बहुत अधिक मात्रा में होने लगा है। एवोकाडो को सुपर फूड के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स वैल्यू हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती है।

एवोकैडो में कहीं जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, फाइबर, कॉपर आदि पाए जाते हैं जिस वजह से यह शरीर के कई रोगों से बचाने में सहायक होता है। आइए जानते हैं एवोकाडो खाने से आपको क्या लाभ हो सकते हैं।

एवोकाडो खाने के फायदे (Avacado Bemefits in Hindi)

सुपर फूड एवोकाडो खाने से हमें कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित है –

1. वजन कम करने में मददगार

यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तथा इस वजह से कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए एवोकाडो एक रामबाण औषधि की तरह कार्य कर सकता है। अपनी डाइट में रोजाना एवोकैडो को शामिल करना वजन कंट्रोल करने में मददगार होता है।

क्योंकि एवोकाडो में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसे खाने से ज्यादा भूख नहीं लगती तथा शरीर को कम भोजन में ही जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

2. हड्डियों की मजबूती में फायदे

जैसा कि हमने ऊपर बताया एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर आदि पाए जाते हैं तथा हम जानते हैं कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

एवोकाडो में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम की वजह से यह हमारे हड्डियों को मजबूत करने के अलावा उनके विकास में भी काम आता है।

3. कब्ज की समस्या में सहायक

एवोकाडो सुपरफूड इसलिए माना जाता है क्योंकि यह न्यूट्रिएंट्स गुणों से पूरी तरह से भरा है, इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एवोकाडो खाने से हमारे शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है जिस कारण पाचन दुरुस्त रहता है।

पाचन दुरुस्त रहने से खाना जल्दी पचता है तथा कब्ज की शिकायत भी नहीं होती। इसलिए जो व्यक्ति कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं उन्हें एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।

Join WhatsApp

4. जोड़ों के दर्द में एवोकाडो के फायदे

जोड़ों के दर्द या घटिया की समस्या आजकल बहुत अधिक होने लगी है गठिया के दर्द या जोड़ों के दर्द वाले व्यक्तियों को एवोकाडो का सेवन करते रहना चाहिए। एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड, फ्लेवोनॉयड तथा कई अन्य कौन होते हैं जिस कारण यह जोड़ों के दर्द को कम करने में फायदेमंद होता है।

5. स्किन के स्वास्थ्य में

आपको बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस एवोकाडो का सेवन करने की बात करती हुई दिख जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि एवोकैडो में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं साथ में इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भी मौजूद होता है, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन हमारी त्वचा को आकर्षक में बेहतर बनाने के लिए जरूरी होते हैं।

6. आंखों को स्वस्थ रखने में

आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी एवोकाडो का सेवन जरूरी होता है इस फल में कैरोटिनॉयड ल्यूटिन
पाया जाता है। जो हमारी आंखों को मोतियाबिंद के खतरे से बचाता है एवोकाडो का नियमित तौर पर उपयोग करने से आंखों की रोशनी में भी फायदा पहुंचता है।

7. मधुमेह में एवोकाडो के फायदे

मधुमेह के प्रभाव को शरीर पर कम करने के लिए भी एवोकाडो के अर्क के सेवन को करने को कहा जाता है। यह सुपरफूड हमारे शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

Disclaimer: उपरोक्त लेख में दिए सुझाव मुझे सोचा सिर्फ पाठको के ज्ञान वर्धन के लिए है। इन्हें पेशेवर चिकित्सा के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। यदि आपको किसी भी तरह की बीमारी है परेशानी है तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.