पतंजलि गिलोय घनवटी के 7 फायदे और नुकसान | Patanjali Giloy Ghanvati Tablet in Hindi

पतंजलि गिलोय घनवटी टेबलेट के फायदे (Patanjali Giloy Ghanvati Benefits in Hindi) पतंजलि गिलोय घनवटी के नुकसान, उपयोग (Side Effects, Uses of Patanjali Giloy Ghanvati Tablet in Hindi)

patanjali-giloy-ghanvati-benefits-in-hindi-side-effects-fayde
पतंजलि गिलोय घनवटी के उपयोग – Patanjali Giloy Ghanvati tablet in hindi

अगर मैंने सन 2020 से पहले आप से गिलोय के बारे में पूछा होता तो शायद आप इसके बारें में नहीं बता पाते। लेकिन महामारी आने के बाद भारत में करोड़ों लोगों ने गिलोय का उपयोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किया। लेकिन गिलोय का रस निकलना या उसे पीस कर पीना आसन नहीं होता, इसमें बहुत समय लगता हैं।

इसलिए हम पूरी तरह गिलोय से बनी पतंजलि गिलोय घनवटी के बारे में बात करने वाले हैं जो कई रोगों में लाभकारी हैं। आइये जानते हैं पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे और नुकसान के बारें में –

गिलोय घनवटी क्या है? (Patanjali Giloy Ghanvati Tablet in Hindi)

पतंजलि की गिलोय घनवटी एक प्रकार की टेबलेट होती है। जिसे गिलोय के पत्तों और तने का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। यह कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद हो सकती है जैसे बुखार, डेंगू, जुकाम आदि। यह एक ऐसी दवाई है जिसे किसी भी पतंजलि मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

गिलोय घनवटी मे गिलोय के अलावा अन्य कोई जड़ी बूटी नहीं मिलाई जाती है। इसी कारण से इसका सेवन किसी भी व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो सकता है।

गिलोय के फायदे (Giloy Benefits in Hindi)

गिलोय घनवटी के फायदों के बारे में जाने से पहले गिलोय के बारे में जानना आवश्यक है, क्योंकि गिलोय से ही यह दवा बनाई जाती है। गिलोय के औषधीय बेल होती है, इस बेल काफी सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं

गिलोय की बेल के पत्तों और तने से गिलोय घनवटी टेबलेट बनाई जाती है। यह बेल अधिकतर जंगलों में पाई जाती है। लेकिन करोना के टाइम से इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में इस बेल के पत्तों का प्रयोग होने के कारण, आजकल लोग इसे अपने घरों में भी लगाने लगे हैं।

गिलोय के पत्तों और तने में काफी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से व्यक्ति में फुर्ती बनी रहती है और स्वास्थ्य भी ठीक रह सकता है।

पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे (Patanjali Giloy Ghanvati Benefits in Hindi)

जिस प्रकार गिलोय के असंख्य फायदे होते हैं, उसी प्रकार पतंजलि की गिलोय घन वटी टैबलेट का सेवन करने से काफी समस्याओं में राहत मिल सकती है। गिलोय त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है, उसी तरह गिलोय घनवटी भी त्वचा के लिए काफी लाभदायक हो सकती है और यह टेबलेट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम कर सकती है।

आइए के पतंजलि गिलोय घन वटी के लाभों के बारें में –

Join WhatsApp

1. पतंजलि गिलोय घनवटी रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि में

बाबा रामदेव द्वारा निर्मित पतंजलि गिलोय घनवटी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य कर सकती है क्योंकि जिस गिलोय के पत्ते और तनु से इसे बनाया जाता है, उसमें एंटी ऑक्सीडेंट के अद्भुत गुण पाए जाते हैं। इन्हीं गुणों के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाने का कार्य करती है।

पतंजलि गिलोय घनवटी शरीर मे बनने वाले वांछित पदार्थों को शरीर से बाहर निकालती हैं। यह टैबलेट शरीर से फ्री रेडिकल्स को भी बाहर निकालने का कार्य करती है।

मनुष्य का शरीर कमजोर कब पड़ता है, जब रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है, तभी उसे बुखार, सर्दी जुखाम जैसे विभिन्न प्रकार के संक्रमण हो जाते हैं। गिलोय घनवटी इन संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

गिलोय घनवटी के अलावा आप सीधे ही गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गिलोय के पत्ते को आप मुंह में रखकर चला सकते हैं या फिर उसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे भी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सकता है।

2. रक्त को साफ करने में गिलोय घनवटी टैबलेट के फायदे

गिलोय घनवटी में काफी सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रक्त को साफ रखने में काफी सहायक होते हैं। गिलोय घनवटी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण रक्त में विषाक्त पदार्थों को पनपने नहीं देते। जिससे रक्त साफ बना रहता है।

यह दोनों रक्त कोशिकाओं की एक अंगरक्षक के रूप में देखभाल करते हैं । जिससे रक्त साफ और मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है। इसी कारण गिलोय घन वटी का सेवन रक्त को साफ रखने में काफी फायदेमंद हो सकता है।

Join Telegram

3. तनाव दूर करने में पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे

तनाव आजकल के समय में एक गंभीर समस्या होती जा रही है। हर उम्र का व्यक्ति तनाव से पीड़ित है। तनाव को दूर करने के लिए गिलोय घनवटी काफी लाभदायक हो सकती है। गिलोय घनवटी में एडाप्लेटोजेनिक नामक तत्व पाया जाता है जो तनाव को कम करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।

आयुर्वेद के अध्ययन के अनुसार यहां से मानसिक अवसाद को पैदा करने वाले तत्व को बाहर निकालने का काम करता है। इसी कारण से गिलोय घनवटी का उपयोग मस्तिष्क की क्षमता को बनाए रखने के लिए और मानसिक तनाव से मनुष्य के मस्तिष्क को दूर रखने के लिए किया जा सकता है।

4. त्वचा के लिए पतंजलि गिलोय घनवटी टैबलेट के फायदे

गिलोय घनवटी का उपयोग करने से त्वचा संबंधी रोगों को भी दूर किया जा सकता है। कभी-कभी सभी की त्वचा में कुछ ऐसे संक्रमण हो जाते हैं जिनके कारण त्वचा को असहनीय पीड़ा से भी गुजरना पड़ता है जैसे दाद, खाज, खुजली आदि।

इनमें आराम पाने के लिए आप गिलोय घनवटी करो सेवन कर सकते हैं। गिलोय घनवटी के सेवन से झुर्रियां और कालेपन के निशान भी दूर हो सकते हैं क्योंकि गिलोय में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज के गुण पाए जाते हैं ,जो त्वचा को चमकदार बनाए रखने का कार्य कर सकते हैं।

आप चाहे तो गिलोय के पत्तों का लेप बनाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं इससे भी चेहरे को काफी लाभ मिलेंगे। और आपका चेहरा सुंदर और चमकदार हो सकता है।

5. पतंजलि गिलोय घन वटी के फायदे पेशाब की समस्या में

यदि किसी व्यक्ति को पेशाब से संबंधित कोई समस्या है तो इस समस्या में गिलोय घनवटी काफी फायदेमंद हो सकती है। कभी-कभी ऐसा होता है किसी व्यक्ति को पेशाब आने की समस्या अधिक हो जाती है।

इसका कारण मूत्र मार्ग में पथरी का होना भी हो सकता है। गिलोय घन वटी का सेवन करने से पथरी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है जिससे मूत्र संबंधी समस्या में भी काफी लाभ हो सकता है।

इस समस्या को दूर करने के लिए आप गिलोय का स्वरस भी ले सकते हैं। इससे पेशाब की समस्या में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

6. पाचन तंत्र प्रणाली की मजबूती में दिव्य गिलोय घनवटी के फायदे

गिलोय घनवटी ,गिलोय के पत्तों और तनी से बनाई जाती है। गिलोय का सेवन करने से मनुष्य की पाचन तंत्र प्रणाली मजबूत रहती हैं लेकिन यह जरूरी नहीं कि सबके आसपास गिलोय की बेल मौजूद हो।

इसी कारण बाबा रामदेव की बनाई गई पतंजलि गिलोय घन वटी का सेवन पाचन तंत्र प्रणाली को मजबूत बनाए रखने के लिए कर सकते हैं। और इसका सेवन करने से बहुत ही जल्द मनुष्य की पाचन तंत्र संबंधी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

7. बुखार में पतंजलि गिलोय घनवटी टेबलेट के फायदे

गिलोय घनवटी का उपयोग बुखार में काफी फायदेमंद हो सकता है। आजकल वायरल बुखार चल रहा है। जिस से बचने के लिए आप पहले से ही गिलोय घनवटी की रोज एक टेबलेट ले सकते हैं। इससे यह फायदा होगा कि आपको वायरल बुखार अधिक प्रभावित नहीं कर सकेगा।

क्योंकि गिलोय घनवटी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देती है जिससे बुखार के व्यक्ति दिया कमजोर हो जाते हैं और वो शरीर को अधिक प्रभावित नहीं कर सकते।

👉 यह भी पढ़े > एसिडोग्रिट टेबलेट के फायदे और नुकसान

पतंजलि गिलोय घनवटी का उपयोग (Patanjali Giloy Ghanvati Uses in Hindi)

पतंजलि गिलोय घनवटी, गिलोय द्वारा निर्मित टेबलेट होती हैं, जिस प्रकार गिलोय कई समस्याओं मे उपयोगी होता है। उसी प्रकार गिलोय घनवटी के उपयोग भी कई हैं, जो नीचे दिए गए हैं –

  • गिलोय घनवटी का इस्तेमाल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।
  • वायरल बुखार में गिलोय घनवटी काफी उपयोगी हो सकता है।
  • सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं में भी पतंजलि गिलोय घनवटी काफी उपयोगी हो सकता है।
  • शरीर से वांछित पदार्थों को बाहर निकालने के लिए गिलोय घनवटी काफी उपयोगी हो सकता है।
  • गठिया, बुखार, कैंसर, अस्थमा जैसी समस्याओं से बचने के लिए दिव्य गिलोय घनवटी का उपयोग काफी लाभकारी हो सकता है।
  • पतंजलि गिलोय घन वटी टैबलेट का सेवन करने से मोटापे की समस्या में काफी लाभ मिल सकता है।

गिलोय घनवटी की सेवन विधि (How to Consume Giloy Ghanvati in Hindi)

गिलोय घनवटी खाने का तरीका बहुत ही आसान है और इसे कहीं भी साथ लेकर जा सकते हैं।
गिलोय घनवटी एक ऐसी दवा है जो आपको किसी भी पतंजलि स्टोर पर मिल सकती हैं। यह एक आयुर्वेदिक दवाई है। इसका कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन अच्छा यही होगा कि इसका सेवन आप डॉक्टर के परामर्श के बिना ना करें।

डॉक्टर ही आपको इसको सेवन करने का सही तरीका बता सकते हैं। यदि आप डॉक्टर के परामर्श के बिना इसका सेवन करते है तो शायद कोई हानि भी उठानी पड़ सकती है। किसी भी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

पतंजलि गिलोय वटी सेवन से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी (Must Read)

सेवन करने से पहले इन बातों का भी ध्यान अवश्य रखे –

  • वायरल बुखार की समस्या से बचने के लिए 1 दिन में गिलोय घनवटी की एक टेबलेट ले सकते हैं।
  • यदि आप किसी और बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें तभी इसका सेवन करें।
  • जब भी हम किसी चिकित्सक के पास जाते हैं तो किसी और बीमारी की दूसरी टेबलेट के बारे में अवश्य बताते हैं जिससे कि कोई साइड इफेक्ट ना हो। ऐसा ही गिलोय घन वटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर को जानकारी दें।

पतंजलि गिलोय घनवटी के नुकसान (Patanjali Giloy Ghanvati Side Effects in Hindi)

वैसे तो गिलोय घनवटी एक आयुर्वेदिक दवाई है, आयुर्वेदिक दवाइयों के अधिक नुकसान नहीं होते हैं। फिर भी यदि आप डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन गलत तरीके से करते हैं तो कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

यदि आप डॉक्टर की सलाह लेकर इसका सेवन करते हैं तो पतंजलि गिलोय घन वटी के नुकसान और साइड इफेक्ट नहीं होते। लेकिन फिर भी अगर आपको इसका सेवन करने से कोई समस्या दिखाई दे या महसूस हो तो आप अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं।

वैसे आज तक पतंजलि गिलोय घनवटी का कोई भी साइड इफेक्ट सामने नहीं आये है।

गिलोय घन वटी की कीमत (Patanjali Giloy Ghanvati Tablet Price)

गिलोय घनवटी टेबलेट की कीमत अधिक नहीं होती ‌है। यह दवाई मात्र 100 रुपए के आसपास मिल जाती है।

इसके डब्बे में 60 टेबलेट होती हैं। इसे आप अपने आसपास किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं।

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – गिलोय घनवटी कब खाना चाहिए ?

उत्तर – गिलोय घनवटी को दिन में दो बार भोजन के बाद ले सकते हैं। अधिक जानने के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े।

प्रश्न – क्या गिलोय घनवटी इम्युनिटी बढ़ाती हैं?

उत्तर – पतंजलि गिलोय घनवटी इम्युनिटी में जबरदस्त वृद्धि करती हैं।

प्रश्न – पतंजलि गिलोय घनवटी टेबलेट किससे बनी हैं?

उत्तर – पतंजलि गिलोय घनवटी टेबलेट गिलोय से बनी हैं।

अंत में

आज हमने दिव्य पतंजलि गिलोय घनवटी के लाभ (Benefits of Patanjali Giloy Ghanvati Tablet in Hindi) के बारे में जाना।

मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे और नुकसान, गिलोय घनवटी के उपयोग (Patanjali Giloy Ghanvati Uses in Hindi), सेवन विधिकीमत की जानकरी मिल गई होगी।

यदि आपके पास हमारे लिए कोई प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Disclaimar : यह लेख पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रस्तुत कराया गया हैं. इस जानकारी के पूर्ण लाभ का हेअल्थीह्यूमन डॉट कॉम दायित्व नहीं लेता। गिलोय वटी के उपयोग से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क जरुर करे।

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.