रात में एक से ज्यादा बार आता है पेशाब, तो हो जाए सावधान, अभी पढ़े इसे

आइये जानते है रात में पेशाब आने के कारण (Raat me Peshab Aane Ke Karan) पर एक नजर –

raat me peshab aane ke karan

हम सभी के लिए टॉयलेट या पेशाब आना बहुत ही जरुरी है क्योंकि इसके द्वारा ही हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर निकल पाते है एवं हम स्वस्थ रह पाते है।

पुरुष व महिला दोनों को अधिक पानी पीने के लिए दो कारणों से कहा जाता है पहला तो शरीर में पानी के कमी ना हो एवं दूसरा शरीर से मूत्रमार्ग द्वारा विषैले पदार्थ बाहर निकल जाये।

कहा जाता है कि रात में 2 से 3 बार पेशाब आना आम बात है लेकिन इस से अधिक होने पर आपको ध्यान देना चाहिए। आइये जानते है रात में अधिक बार मूत्र करने के लिए जाना हमारे लिए क्या संकेत हो सकते है.

रात में बार-बार पेशाब आने को क्या कहते है?

अगर आपको रात में अधिक बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है तो जरा सचेत हो जाइये। डॉक्टर की भाषा में रात में कई बार पेशाब होने को नोक्टूरिया (Nocturia) के नाम से जाना जाता है।

यदि आपको सोते समय कई बार टॉयलेट जाना पड़ता है तो यह कुछ बातों की ओर इशारा कर सकता है तथा यह सामान्य भी हो सकता है।

क्या हो सकती है परेशानी?

सभी लोगों को रात में अधिक बार पेशाब जाने पर कोई बीमारी ही हो ऐसा कोई आवश्यक नहीं है। सोते समय कई बार टॉयलेट के लिए जाने का कारण अधिक शराब पीना भी हो सकता है।

बहुत से लोगों को डायबिटीज मतलब मधुमेह की बजह से भी बार-बार पेशाब आने ही शिकायत हो सकती है। कई बार प्रोस्टेट के बढ़ जाने पर तथा हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी रात में अधिक पेशाब आता है।

गठिया रोग के कारण, डिप्रेशन एवं दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की बजह से भी ऐसा हो सकता है। यदि आपको अधिक परेशानी हो रही है तो जल्द से जल्द किसी चिकित्सक को दिखाना ना भूले।

कैसे करे बार-बार पेशाब आने की रोकथाम?

बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या को कोई गंभीर परेशानी नहीं माना जाता है। इस समस्या को कण्ट्रोल करने के लिए आप निम्नलिखित उपाए अपना सकते है –

  1. रात में 8 बजे के बाद कम पानी पिए। जितना हो सकते उतना पानी दिन के समय में ही पिए।
  2. कैफीन युक्त चीजे जैसे कॉफ़ी का सेवन रात में करने से बचे।
  3. चाय का सेवन भी रात में ना करे। यदि आपको चाय पीने की आदत है तो शाम में ही पी ले।
  4. रात में शराब का सेवन बिल्कुल भी न करे। नहीं तो यह समस्या अधिक बढ़ सकती है।
  5. अगर आपको मधुमेह की बजह से ऐसा होता है तो अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले।
  6. यदि दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के कारण ऐसा होता है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श ले।

Disclaimer – पोस्ट में उल्लेखित सामग्री केवल सामान्य जानकरी के उद्देश्य के लिए है इन्हें पेशावर चिकित्सा का विकल्प न समझे। किसी भी परेशानी या सलाह के लिए हमेशा डॉक्टर से परामर्श ले। हेल्थीह्यूमन इस सूचना के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता।

Join WhatsApp
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.