खाना खाने के बाद आपका भी पेट फूलता है कहीं कोई बड़ी वजह तो नहीं, जाने अभी

Stomach Bloating after Eating Food: खाना खाने के तुरंत बाद कई लोगों को पेट फूलने की समस्या होती है। इसके कारण को जानना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो

Stomach-bloating-after-eating-food
Stomach Bloating after Eating Food

Stomach Bloating after Eating Food : बहुत से लोगों को खाने के बाद पेट फूलने या फिर पेट भारी लगने की समस्या होती है। पेट फूलने की समस्या का कारण हमारा गलत खान-पान गलत आदतें या फिर कोई और कारण भी हो सकता है। हमें पेट फूलने के कारणों का जरूर पता होना चाहिए ताकि हम समय पर इसका पता लगा कर इलाज कर सकें आइए। जानते हैं कि खाना खाने के बाद पेट फूलने के पीछे क्या वजह हो सकती है –

खाना खाने के बाद पेट फूलने के कारण (Stomach Bloating after Eating Food) –

आयुर्वेद में कहा गया है कि यदि हमारा खान-पान सही है तो हमारा पेट भी सही रहेगा और हमारा पेट सही रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से कुछ निम्नलिखित है –

  • यदि आप अधिक तला-भुना या रोस्टेड खाना खाते हैं तो आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि ऐसे खाने को हमारे पेट जल्दी नहीं पचा पाता जिस कारण ब्लोटिंग या अपच की समस्या होती है।
  • यदि आप एक समय पर कई तरह के भोजन को एक साथ करते हैं तो भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। कुछ लोग कई तरह की दाल, कई तरह की सब्जी एक बार में एक ही साथ खाते हैं जिस कारण पेट को उन्हें बचाने के लिए सही एसिड निकालना मुश्किल हो जाता है।
  • भोजन करते समय कभी भी किसी फल का सेवन नहीं करना चाहिए, इस कारण भी गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
  • जो व्यक्ति अधिक देर तक भूखे रहते हैं उनमें भी पेट के फूलने या गैस की समस्या देखी जाती है।
  • अगर आप खाने को जल्दी जल्दी खाते हैं तो यह भी पेट फूलने का एक कारण हो सकता है खाने को चबा चबा कर ही खाना चाहिए।
  • भोजन करते समय पानी कम से कम पिए ऐसा करने से आपके पेट फूलने की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा।
  • भोजन के साथ चाय या कॉफी पीना भी पेट के फूलने या गैस बनने की एक वजह हो सकता है।

तो आपने देखा कि पेट फूलने या गैस बनने की समस्या अधिकतर हमारे गलत खानपान या गलत आदतों की वजह से होती है। इसलिए जल्दी खानपान को ठीक करिए तथा पेट फूलने की समस्या एवं गैस से निजात पाइए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.