पतंजलि नारी सुधा के 8 फायदे और नुकसान | Nari Sudha Tablet in Hindi

पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के फायदे (Divya Nari Sudha Tablet Benefits in Hindi) दिव्य नारी सुधा टैबलेट के नुकसान, उपयोग (Side Effects, Uses of Patanjali Nari Sudha Tablet in Hindi)

divya-patanjali-narisudha-tablet-in-hindi-benefits-side-effects-uses
नारी सुधा टैबलेट के उपयोग – Nari Sudha Tablet Uses in Hindi

महिलाएं अपने परिवार, करीबियों के स्वास्थ्य का तो पूरा ध्यान रख लेती हैं लेकिन अपनी सेहत पर अधिक ध्यान नहीं देती। जिस बजह से महिलाओं में होने वाली कई बीमारियाँ विकराल रूप ले लेती हैं तथा बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

एक महिला को कई बीमारी हो सकती हैं जिनका इलाज समय पर किया जाना बहुत ही जरुरी हैं। इसलिए ही आज आपकी महिलायों में होने वाले रोगों को ठीक करने वाली दवा के बारें में बात करने वाले हैं।

आज हम आपको पतंजलि की के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस पोस्ट में हम दिव्य पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के फायदे और नुकसान के बारें में जानकारी प्राप्त करेंगे।

नारी सुधा टैबलेट क्या है (Patanjali Nari Sudha Tablet in Hindi)

दरअसल पतंजलि की नारी सुधा टैबलेट मुख्य रूप से महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। और इस पर किए गए अध्ययन के अनुसार यह टैबलेट मासिक धर्म की समस्या में काफी हद तक कारगर साबित होती है।

नारी सुधा टैबलेट महिलाओं में होने वाले अधिक रक्तस्राव और पीरियड में होने वाले दर्द व कमजोरी जैसी समस्याओं में काफी हद तक फायदेमंद होती है। इस टेबलेट के सेवन से महिलाओं के स्वास्थ्य में काफी सुधार आता है और उनका मासिक धर्म का संतुलन बना रहता है जिससे उन्हें कमजोरी महसूस नहीं होती और उनकी दिनचर्या भी सक्रिय बनी रहती है।

नारी सुधा टैबलेट के मुख्य घटक (Divya Nari Sudha Ingredients)

Nari Sudha tablet को महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए खास प्रशिक्षण द्वारा बाबा रामदेव के सहयोग से निर्मित किया गया है।

इस टैबलेट को बनाने में कुछ चुनिंदा जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है।

आइए उन चुनिंदा घटकों के बारे में बताते हैं-

  • सतावर (sataavar)
  • शीशम(shisham)
  • नागकेसर (naagkeshar)
  • गोखरू (gokharu)
  • सुपारी (supari)
  • जल जामिनी (jaljamini)
  • अशोका (ashoka)….आदि.

पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के फायदे (Patanjali Nari Sudha Tablet Benefits)

जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि इस खास टेबलेट को महिलाओं की समस्याएं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह टैबलेट बाबा रामदेव के खास आयुर्वेदिक अध्ययनों का उदाहरण है।

Join WhatsApp

इस टैबलेट के सेवन से महिलाओं की समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए पतंजलि नारी सुधा के लाभ कई हैं जैसे-

1. मासिक धर्म के दौरान होने वाली कमजोरी में नारी सुधा टैबलेट के फायदे

नारी सुधा एक ऐसी टैबलेट है जिसका लगातार सेवन करने से मासिक धर्म के समय महिलाओं को जो कमजोरी महसूस होती है। वह कमजोरी धीरे-धीरे दूर हो जाती है और महिलाओं को अपना शरीर एकदम स्वस्थ और चुस्त लगने लगता है। जिससे उन्हें थकावट महसूस नहीं होती हैं, इसलिए इस टैबलेट का उपयोग काफी फायदेमंद है।

2. मासिक धर्म संबंधी विकारों में पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के फायदे

मासिक धर्म से संबंधित कई विकार होते हैं जिस कारण महिलाओं को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ता हैं।

नारी सुधा टेबलेट महिलाओं और लड़कियों में पीरियड्स के दौरान होने वाले विकारों में काफी फायदेमंद मानी जाती है।

इसका लगातार सेवन करने से महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी विकारों में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

Join Telegram

👉 यह भी पढ़े > यौन शक्ति बढ़ाने में बड़े कारगर है ये कैप्सूल

3. पीरिड्स के कारण पेट दर्द की में दिव्य नारी सुधा टैबलेट के फायदे

नारी सुधा टैबलेट एक ऐसी टेबलेट है जिसका सेवन महिलाएं लगातार करती है तो उन्हें पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

पीरियड्स के समय होने वाला दर्द काफी असहनीय होता है। जिससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए दर्द की समस्या से बचने के लिए आप नारी सुधा टैबलेट का सेवन कर सकते हैं।

4. पीरियड्स के रक्तस्त्राव को रोकने में पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के फायदे

मासिक धर्म के दौरान कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाओं को अधिक रक्तस्राव का सामना करना पड़ जाता है।

यह बहुत ही पीड़ादायक होता है। और महिलाओं को समझ में नहीं आता कि वह क्या करें, वे अधिक परेशान हो जाती हैं।

तरह-तरह की दवाइयां लेती हैं जो स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं होती। इसीलिए इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं पहले से ही नारी सुधा टेबलेट का सेवन कर सकती हैं।

नारी सुधा टैबलेट का सेवन करना पीरियड्स के दौरान निकलने वाले अधिक रक्त की समस्या को खत्म करता हैं।

5. एनीमिया में पतंजलि नारी सुधा के लाभ

मासिक धर्म या पीरियड्स के कारण महिलाओं के शरीर से बहुत सारा खून निकल जाता हैं। रक्त के निकल जाने के कारण शरीर में इसकी कमी आना बहुत ही स्वाभाविक हैं।

शरीर में खून की कमी को एनीमिया के नाम से भी जाना जाता हैं। एनीमिया को जल्द से जल्द दूर करना बहुत ही आवश्यक होता हैं।

नारी सुधा टेबलेट एनीमिया की समस्या में भी काफी लाभदायक होती है। अधिकतर महिलाओं में खून की कमी होने लगती है। नारी सुधा में शतावर, गोखरू जैसी आयुर्वेदिक औषधियाँ मिली हुई हैं जो ख़ून को बढ़ें में सहायक होती हैं।

6. पीरियड्स अनियमितता में पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के फायदे

कभी कभी ऐसा होता है कि महिलाओं को बार-बार पीरियड्स आने लगते हैं, जोकि काफी चिंता का विषय होता है।

बार-बार ऐसा होने से महिलाओं में खून की कमी और कमजोरी होने लगती है। जिससे महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। और उन्हें किसी से बात करने का मन भी नहीं करता।

इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं नारी सुधा टेबलेट का सेवन कर सकती है। यह इस समस्या में काफी हद तक उपयोगी हो सकता है।

7. वाइट डिस्चार्ज और पीसीओडी में दिव्य नारी सुधा टैबलेट के फायदे

PCOD महिलाओं में होने वाली आम समस्या बन गई हैं और यह समस्या आज के समय में बढ़ती जा रही है।

10 में से 2 महिलाओं को यह समस्या हो सकती है और इसके साथ साथ वाइट डिस्चार्ज भी एक नॉर्मल सी बात हो गई है।

लेकिन ये दोनों ही समस्याएं काफी गंभीर होती हैं।ये धीरे-धीरे महिलाओं के शरीर को कमजोर कर देती है। इसलिए आवश्यक हैं कि इनसे बचने के लिए शीघ्र की आयुर्वेदिक उपचार का सहारा लिया जाए।

इसीलिए इन समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से नारी सुधा टैबलेट का सेवन करना चाहिए। पतंजलि की नारी सुधा टेबलेट का सेवन करने से यह समस्याएं आपके शरीर से जल्द ही खत्म हो सकती हैं।

8. हार्मोन्स के संतुलन में पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के बेनिफिट्स

यदि महिलाओं को कोई भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है तो भी नारी सुधा टेबलेट का सेवन कर सकती हैं।

क्योंकि इस टेबलेट का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में हारमोंस का संतुलन बना रहेगा और उन्हें मासिक धर्म संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।

हार्मोन के संतुलन को बनाये रखने के लिए नारी सुधा टैबलेट का सेवन नियमित रूप से चिकित्सक के परामर्श से करना आवश्यक हो सकता हैं।

👉 यह भी पढ़े > पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल है अश्वगंधा का भी बाप, जाने अभी

नारी सुधा के दौरान ली जाने वाली सावधानियां (Nari Sudha Precaution)

  • इस टैबलेट को रोशनी में नहीं रखना चाहिए।
  • नारी सुधा टैबलेट को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • इस टैबलेट को हमेशा अंधेरी जगह पर ही रखना चाहिए।
  • कभी भी इस टैबलेट का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि आप किसी और दवाई का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।
  • इस टैबलेट की डिब्बी को अच्छी तरह से बंद करके रखना चाहिए।

नारी सुधा टैबलेट के नुकसान (Patanjali Nari Sudha Side Effects)

नारी सुधा टेबलेट को महिलाओ को मासिक धर्म में होने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसीलिए अब तक महिलाओं पर किए गए इस टेबलेट के अध्ययनों के अनुसार, इस टैबलेट का कोई भी नुकसान सामने नहीं आया है।

लेकिन फिर भी इसका सेवन करने से पहले आप अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर ले। वैसे आप आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लें तो ज्यादा बेहतर होगा।

पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के उपयोग (Patanjali Nari Sudha Tablet Uses in Hindi)

दिव्य नारी सुधा टैबलेट एक बहुत ही गुणकारी एवं लाभकारी आयुर्वेदिक दवाई हैं इसी कारण सैकड़ों लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा हैं। आइये जानते हैं नारी सुधा टैबलेट के उपयोग के बारें में –

  • पीरियड्स की कारण आइये कमजोरी दूर करने में नारीसुधा उपयोगी है।
  • पतंजलि नारी सुधा का उपयोग खून की कमी को भी दूर कर सकता है।
  • महिलाओं में सेफद पानी की समस्या में भी नारी सुधा टैबलेट का उपयोग कर सकते हैं।
  • पीसीओडी की समस्या में नारीसुधा इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हार्मोनल अस्थिरता में भी यह दवाई काम में लाई जा सकती हैं।
  • मासिक धर्म के विकारों में दिव्य नारी सुधा उपयोग की जा सकती हैं।

दिव्य नारी सुधा सेवन विधि (Divya Nari Sudha Dosage)

जैसा कि सभी जानते हैं जब हम किसी से दवाई का सेवन करते हैं तो डॉक्टर द्वारा दिए गए परामर्श जैसे – दवाई को ठंडे पानी या गुनगुने पानी से लेना है या फिर किस समय लेना है, का ध्यान रखते हैं।

इसी तरह नारीसुधा को सेवन करने का भी एक सही तरीका और समय होता है। इस को ध्यान में रखते हुए ही, इस दवाई का सेवन किया जाता है। आइए आगे इसको सेवन करने का तरीका बताते हैं –

  • पतंजलि की नारी सुधा टेबलेट, दो टेबलेट सुबह और दो टेबलेट शाम को खाना खाने के बाद लेनी चाहिए ।
  • इस टेबलेट का सेवन हल्के गुनगुने पानी से करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
  • यदि आप किसी दूसरी दवाई का सेवन कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

👉 यह भी पढ़े > हृदय के लिए सबसे अच्छी दवा कार्डियोग्रिट गोल्ड

नारी सुधा टैबलेट कहां से खरीदें (How to Buy Nari Sudha Tablet)

नारी सुधा टेबलेट आपको आस-पास मौजूद किसी भी पतंजलि स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी। यदि आपके आसपास कोई पतंजलि स्टोर ना हो तो आप इस टैबलेट को ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं। इस टैबलेट को ऑनलाइन मंगाने से, आपको घर पर ही प्राप्त हो जाएगी।

नारी सुधा टैबलेट कीमत (Patanjali Nari Sudha Tablet Price)

नारी सुधा टेबलेट महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा टॉनिक है। इसके फायदों के सामने इसके मूल्य की बात करें तो बहुत ही कम है।

नारी सुधा टेबलेट की एक डिब्बी लगभग ₹350 में मिल जाती है। इस डिब्बी में 60 टैबलेट होती हैं। Nari Sudha tablet की डिब्बी पर ही इसका मूल्य लिखा होता हैं।

₹350= 60 टैबलेट

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – नारीसुधा टैबलेट किस काम आती हैं?

उत्तर – नारीसुधा टैबलेट महिलाओं में होने वाले रोगों के लिए कारगर हैं। ज्यादा जानने के लिए आप ऊपर पोस्ट पढ़ सकते हैं।

प्रश्न – क्या पीरियड्स में नारीसुधा टैबलेट का सेवन कर सकते हैं?

उत्तर – जी हाँ, पीरियड्स में नारीसुधा टैबलेट उपयोग कर सकते हैं।

प्रश्न – क्या नारी सुधा टैबलेट PCOD में भी लाभकारी हैं?

उत्तर – नारी सुधा का उपयोग PCOD की समस्या में भी कर सकते हैं।

समीक्षा और सारांश

आज के इस लेख में हमने दिव्य पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के फायदे (Divya Patanjali Nari Sudha Tablet in Hindi) के बारें में विस्तार से जाना। हमने पतंजलि नारी सुधा टैबलेट के नुकसान, नारी सुधा टैबलेट के उपयोग (Nari Sudha Tablet Uses in Hindi), कीमत एवं सेवन विधि के बारें में भी जानकारी प्राप्त की।

हम उम्मीद करे हैं कि आपको नारी सुधा टैबलेट के बारें में यह लेख अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट के बारें में अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में बताना न भूले।

Disclaimer: इस पोस्ट में बताये तरीके, विधि व दावों की हेल्थीह्यूमन पुष्ठी नहीं करता। इन्हें केवल सलाह की तरह ले। इस प्रकार के किसी भी उपचार/दवा/डाइट अम्ल में लाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरुर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.