हिमालय लुकोल सिरप के 5 फायदे व हानि | Himalaya Lukol Syrup Uses in Hindi

हिमालय लुकोल सिरप के फायदे (Himalaya Lukol Syrup Benefits in Hindi) लुकोल सिरप के साइड इफेक्ट्स, उपयोग (Side Effects, Lukol Syrup Uses in Hindi)

himalaya-lukol-syrup-uses-in-hindi-benefits-side-effects

आपने से कई महिलाओं ने हिमालया कंपनी की लुकोल टैबलेट शायद खाई होगी लुकोल टेबलेट स्त्रियों से संबंधित कई रोगों में फायदा पहुंचाती है।

इसी तरह लुकोल टेबलेट के जैसी लुकोल सिरप बनाई गई है जिसे कोई भी महिला आसानी से सेवन कर सकती है तथा बीमारियों को दूर भगा सकती है।

हिमालया लुकोल सिरप मासिक धर्म संबंधित विकारों तथा कई पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज को ठीक करने के काम आता है इसलिए कई महिलाओं द्वारा इसका सेवन किया जाता है।

आइए जानते हैं हिमालय लुकोल सिरप के फायदे और नुकसान के बारे में –

हिमालय लुकोल सिरप क्या है (Lukol Syrup in Hindi)

लुकोल सिरप हिमालय कंपनी द्वारा बनाया गया एक हर्बल टॉनिक है इस सिरप के उपयोग से महिलाएं अपनी कई समस्याओं को ठीक कर सकती है।

हम सभी जानते हैं कि स्त्रियां कई समस्याओं से गुजरती है जैसे मासिक धर्म जब मासिक धर्म संबंधित बीमारियां ज्यादा बढ़ जाती है तो ऐसे में भी एक उचित दवाई की खोज करते हैं।

ऐसी ही कई बीमारियों के लिए आप सबसे उचित लुकोल सिरप का उपयोग कर सकते हैं। आगे हम आपको लुकोल सिरप के उपयोग फायदे तथा नुकसान के बारे में भी जानकारी देंगे इसलिए पोस्ट पढ़ते रहिए।

हिमालय लुकोल सिरप में मौजूद सामग्री (Lukol Syrup Ingredients)

हिमालया लुकोल सिरप कई आयुर्वेदिक घटकों के सहयोग से बना है। जिनमें से कुछ निम्नलिखित है –

  • उशिरा
  • जामुन
  • लोध्र
  • अदरक…आदि

👉 यह भी पढ़े > हिमालय की लीवर के लिए सबसे अच्छी दवाई लिव 52

Join WhatsApp

हिमालय लुकोल सिरप के फायदे (Lukol Syrup Benefits in Hindi)

लुकोल सिरप एक बहुत ही बेहतरीन हर्बल स्वरस है जिसके उपयोग से बहुत-सी स्त्रियों को लाभ पहुंच रहा है। आइए डालते हैं एक नजर हिमालय लुकोल सिरप के फायदे पर –

1. लिकोरिया में हिमालय लुकोल सिरप के फायदे

ल्यूकोरिया एक ऐसी कंडीशन होती है जिसमें महिला की योनि से सफेद तथा हल्के पीले रंग का द्रव्य बाहर निकलता है यह स्थिति अधिकतर महिलाओं में पीरियड के बाद होती है।

कहा जाता है कि स्त्रियों के जननांग से इस द्रव्य का सीमित मात्रा में निकलना कोई परेशानी की बात नहीं लेकिन अधिक मात्रा में इसके स्त्राव होने से काफी नुकसान हो सकते हैं।

यदि आपको भी सफेद पानी या वाइट डिस्चार्ज की समस्या है तो इसके लिए आप हिमालय लुकोल सिरप का सेवन कर सकती है।

लुकोल सिरप में उशिरा, अदरक, लोध्र जामुन जैसे तत्व मिले हुए हैं जो महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को ठीक करने का काम करते हैं।

2. बैक्टीरियल वेजिनोसिस में लुकोल सिरप के लाभ

बैक्टीरियल जूनोसिस महिलाओं की योनि में होने वाला एक तरह का संक्रमण होता है जो योनि में बेतिया के अधिक बढ़ जाने की वजह से होता है।

Join Telegram

डॉक्टरों के मुताबिक योनि में बहुत से बैक्टीरिया प्राकृतिक तौर पर रहते हैं लेकिन जब इनकी मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो इससे संक्रमण बढ़ जाता है। जिस कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह संक्रमण अधिकतर तब देखने को मिलता है जब महिला व पुरुष यौन क्रिया करते हैं लेकिन यह इंफेक्शन उन लड़कियों में महिलाओं को भी हो सकता है जिन्होंने कभी यौन क्रिया ना की हो।

अगर आप महसूस करते हैं कि योनि से कुछ द्रव्य बाहर निकल रहा है जलन या खुजली हो रही है तथा बदबू आ रही है तो यह बैक्टीरियल वेजाइनोसिस का लक्षण हो सकता है।

आप योनि के इस संक्रमण में राहत पाने के लिए हिमालय लुकोल सिरप का उपयोग कर सकते हैं। यह सिरप योनि में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने में काफी कारगर माना जाता है।

3. सर्विसाइटिस में हिमालय लुकोल सिरप के फायदे

बहुत सी महिलाओं में एलर्जी रिएक्शन, यौन संचारित संक्रमण या फिर योनि में रहने वाले बैक्टीरिया के अधिक बढ़ जाने के कारण सर्विसाइटिस की समस्या देखने को मिलती है

सर्विसाइटिस का मतलब होता है गर्भाशय ग्रीवा में सूजन व जलन होना. गर्भाशय ग्रीवा महिला के गर्भाशय का वह चोर होता है जो महिला की योनि में खुलता है।

जब महिला की गर्भाशय ग्रीवा में सूजन आ जाती है तो उन्हें पेशाब करने में दर्द हो सकता है सेक्स करने के दौरान दर्द का अनुभव हो सकता है बार-बार पेशाब भी जाना पड़ सकता है।

अगर आपको सर्विसाइटिस के लक्षण दिखाई देते हैं तो इस स्थिति में आप हिमालय लुकोल सिरप का इस्तेमाल कर सकती है। यह सिरप गर्भाशय में आई सूजन को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है

👉 यह भी पढ़े > हर स्त्री को पीना चाहिए नारी जीवन सिरप

4. मासिक धर्म संबंधित दर्द में लुकोल सिरप के बेनिफिट्स

मासिक धर्म महिलाओं में हर माह होने वाली एक प्रक्रिया होती है जिसमें महिलाओं के जननांग से खून बहता है इस स्थिति में महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है।

अलग-अलग महिलाओं में पीरियड या मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द की तीव्रता कम या ज्यादा हो सकती है। कुछ महिलाओं को दर्द कुछ ही घंटे होता है तो कुछ महिलाओं को पूरे मासिक धर्म के दौरान तीव्र दर्द होता रहता है।

अगर आप भी ऐसी महिला हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है तो आप लुकोल सिरप का फायदा उठा सकती है। इस सिरप में लोध्र, जामुन, अदरक आदि तत्व मिले हैं जो पीरियड के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

5. रक्त स्त्राव विकार में हिमालय लुकोल सिरप के फायदे

जैसा कि आप जानते ही हैं कि पीरियड के दौरान हम महिलाओं के शरीर से काफी खून निकल जाता है इसलिए पीरियड्स के बाद कमजोरी थकान ज्यादा होती है।

तब स्थिति और भी ज्यादा भयंकर हो जाती है जब महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान रक्त अधिक मात्रा में स्त्राव होने लगता है ऐसी दशा में महिलाएं बहुत अधिक कमजोर महसूस कर सकती है।

पीरियड के दौरान अधिक खून आने को बंद करना बहुत ही जरूरी होता है तथा इसके लिए आप हिमालय लुकोल सिरप जैसी आयुर्वेदिक दवाइयां उपयोग में ला सकते हैं।

हिमालय लुकोल सिरप अदरक लोधी उसिरा तथा जामुन के मिश्रण से बना है यह सभी तत्व मिलकर ना केवल योनि में होने वाले संक्रमण को रोकते हैं। तथा साथ में पीरियड के दौरान अधिक खून की स्थिति को सामान्य करने में कारगर होते हैं।

👉 यह भी पढ़े > कैसा भी हो बुखार महासुदर्शन से हो जायेगा छुमंतर

हिमालय लुकोल सिरप के नुकसान (Lukol Syrup Side Effects in Hindi)

जैसा कि हमने जाना हिमालय लुकोल सिरप जामुन लोधी अदरक आदि प्राकृतिक चीजों से बना है जिस कारण इसके नुकसान होने की संभावना कम है।

लेकिन कुछ लोगों में लुकोल सिरप का गलत इस्तेमाल या फिर अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने के कारण साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं।

कुछ महिलाओं में लुकोल सिरप के साइड इफेक्ट्स या नुकसान हो सकते हैं जो है –

  • कुछ महिलाओं को दस्त की समस्या हो सकती है।
  • कुछ स्त्रियों को हल्का पेट दर्द होने की समस्या भी हो सकती है।
  • सीने में जलन की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस सिर्फ का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
  • जिस भी महिला की अभी-अभी सर्जरी हुई है उन्हें लुकोल सिरप का उपयोग करने से बचना चाहिए।
  • इसलिए जरूरी है कि आप डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा में ही इसका सेवन करें।

हिमालय लुकोल सिरप के उपयोग (Himalaya Lukol Syrup Uses in Hindi)

लुकोल सिरप एक बहुत ही फायदेमंद प्राकृतिक सिरप है जिसके सेवन से बहुत-सी स्त्रियों को अनेक फायदे हुए हैं।  आइए जानते हैं लुकोल सिरप के उपयोग के बारे में –

  • पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज यानी पीआईडी में राहत पाने के लिए लुकोल सिरप का उपयोग किया जा सकता है।
  • लुकोल सिरप का उपयोग योनि में खमीर संक्रमण में राहत पाने के लिए कर सकते हैं।
  • वाइट डिस्चार्ज की समस्या में लुकोल सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अनियमित मासिक धर्म में राहत पाने के लिए इस सिरप का उपयोग किया जा सकता है।
  • लुकोल सिरप गर्भाशय की सूजन या दर्द में उपयोग किया जा सकता है।
  • संभोग क्रिया के दौरान होने वाले दर्द में राहत पाने के लिए लुकोल सिरप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हिमालय लुकोल सिरप की सेवन विधि (Lukol Syrup Dosage)

लुकोल सिरप के सेवन के तरीके की बात करें तो इसका सेवन डॉक्टर के कहे अनुसार या फिर इस के पैकेट पर दिए गए निर्देश के अनुसार ही करना चाहिए।

हिमालय लुकोल सिरप के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार आप 1 से 2 छोटी चम्मच लुकोल सिरप का सेवन 1 दिन में दो बार भोजन के बाद कर सकते हैं।

👉 यह भी पढ़े > नहीं आती नींद तो खाएं ये नींद की गोली

हिमालय लुकोल सिरप कहां से खरीदें (Buy Himalaya Lukol Syrup)

लुकोल सिरप आपको बहुत ही आसानी से आपके पास के ही मेडिकल स्टोर से मिल जाएगा यदि आपको वहां पर यह सिर्फ नहीं मिलता है तो आप इसे ऑनलाइन 1mg, अपोलो फार्मेसी आदि वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

हिमालय लुकोल सिरप की कीमत (Himalaya Lukol Syrup Price)

हिमालय लुकोल सिरप के प्राइस की बात करें तो इसका 200ml का पैक लगभग ₹170 का आता है।

₹170 = 200ml सिरप

हिमालया लुकोल सिरप की कीमत में परिवर्तन हो सकता है.

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – लुकोल सिरप के क्या फायदे हैं?

उत्तर – लुकोल सिरप पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज सर्विसाइटिस तथा वेजाइनल यीस्ट इनफेक्शन ठीक करने में कारगर होता है। इसके पूरे फायदे जाने के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े।

प्रश्न – क्या हिमालय लुकोल सिरप वाइट डिस्चार्ज के समस्या में आराम दिलाता है?

उत्तर – लुकोल सिरप का सेवन वाइट डिस्चार्ज की समस्या में आराम पाने के लिए भी कर सकते हैं।

प्रश्न – क्या योनि में होने वाले संक्रमण में लुकोल सिरप फायदेमंद है?

उत्तर – जी हां, योनि संक्रमण में लुकोल सिरप काफी फायदेमंद हो सकता है।

समीक्षा व सारांश

स्त्रियो को कई यौन आधारित रोगों का सामना करना पड़ता है जिनका जल्द से जल्द निपटारा करना आवश्यक होता है। इसीलिए आज हमने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हिमालय लुकोल सिरप के फायदे (Himalaya Lukol Syrup Benefits in Hindi) के बारे में जानकारी ली।

हमने साथ में हिमालय लुकोल सिरप के नुकसान, लुकोल सिरप के उपयोग (Lukol Syrup Uses in Hindi), कीमत तथा सेवन विधि के बारे में भी जाना। हम आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूले।

Disclaimer: इस पोस्ट में बताये तरीके, विधि व दावों की हेल्थीह्यूमन पुष्ठी नहीं करता। इन्हें केवल सुझाव की तरह ले। इस प्रकार के किसी भी उपचार/दवा/डाइट अम्ल में लाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरुर ले।

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.