पतंजलि स्त्री रसायन वटी के 9 फायदे और नुकसान | Patanjali Stri Rasayan Vati in Hindi

पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे (Divya Stri Rasayan Vati Benefits) दिव्य स्त्री रसायन वटी के नुकसान, उपयोग (Uses, Side Effects of Patanjali Stri Rasayan Vati in Hindi)

divya-patanjali-stri-rasayan-vati-in-hindi-benefits-uses-side-effects
पतंजलि स्त्री रसायन टैबलेट – Stri Rasayan Vati Tablet

बदलते समय के साथ साथ हमारे आस पास के वातावरण के कारण बीमारियां बढ़ गई हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को बीमारियां अधिक जल्दी घेर लेती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मासिक धर्म के दौरान महिलाओ का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से वह जल्दी बीमार हो जाती हैं।

इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं तरह तरह की दवाइयों का सेवन भी करती हैं लेकिन अधिकतर दवाइयां कुछ समय के लिए ही फायदेमंद होती है।

यदि आपके आसपास किसी भी महिला को मासिक धर्म से जुड़ी किसी भी प्रकार की दिक्कत या उनका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आप उन्हें पतंजलि की स्त्री रसायन वटी का सेवन करने का परामर्श दे सकते हैं।

क्योंकि यह औषधि एक आयुर्वेदिक औषधि है और इसको बहुत से अध्ययनों के बाद महिलाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए मार्केट में प्रस्तुत किया गया है। इस औषधि के सेवन से महिलाएं मासिक धर्म के समय होने वाली किसी भी दिक्कत से छुटकारा पा सकती है लेकिन इसका सेवन लगातार और निश्चित समय पर ही करना होता है।

आइये जानते है दिव्य पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे और नुकसान के बारें में –

पतंजलि स्त्री रसायन वटी क्या है (Patanjali Stri Rasayan Vati in Hindi)

स्त्री रसायन वटी महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी द्वारा बनाई गई एक आयुर्वेदिक दवाई है। इस दवाई को बनाने के पीछे महिलाओं में होने वाली कई बीमारियों से उन्हें राहत प्रदान करना है।

बाजार में ऐसी बहुत कम आयुर्वेदिक दवाई मौजूद है जो स्त्रियों की जननांग प्रॉब्लम तथा इंजरी के लिए काम आती हो। पतंजलि स्त्री रसायन वटी को बनाने में बहुत सी बातों का ध्यान रखा गया है इसमें आमला, चंदन, अश्वगंधा, जैसी उड़ती अभी मिलाई गई है जिस कारण यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद रहती है।

इस पोस्ट को आगे बढ़ते रहिए क्योंकि हम आपको दिव्य स्त्री रसायन वटी के लाभ के बारे में भी बताएंगे। जिससे आपको इस आयुर्वेदिक दवाई के महत्व के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा।

पतंजलि स्त्री रसायन वटी के घटक (Stri Rasayan Vati Ingredients)

दिव्य स्त्री रसायन वटी को कई आयुर्वेदिक घटकों से मिलकर बनाया गया है। जिनमें से कुछ निम्नलिखित है –

Join WhatsApp
श्वेत चंदनअश्वगंधानागकेसर
आंवलाशुद्ध गुग्गलुअंबर धान
पारस पीपलत्रिफलामुलेठी
सतावरशिलाजीतप्रवाल पिष्टी
वंशलोचनदारूहल्दीकमल
देवदारूशिवलिंगी बीजबीजबंद…आदि

👉 यह भी पढ़े> हो जाते हो जल्दी-जल्दी बीमार तो बस अब खाएं इम्यूनोग्रिट गोल्ड

पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे (Patanjali Stri Rasayan Vati Benefits)

इस औषधि को स्त्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके सेवन से महिलाओं को काफी सारी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। इसी कारण इस औषधि का नाम स्त्री रसायन वटी रखा गया है। आइये जानते है दिव्य पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे के बारें में –

1. मासिक धर्म के कारण होने वाले हार्मोन असंतुलन में स्त्री रसायन के लाभ

जब महिलाओं को पीरियड्स यानी मासिक धर्म आते हैं तो उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन परेशानियों में से एक हारमोंस का असंतुलन भी है।

हारमोंस के असंतुलन से बचने के लिए महिलाएं बहुत सी दवाइयों का सेवन भी करती हैं जिनमें अधिकतर दवाइयों के सेवन से चेहरे पर दाने भी हो जाते हैं और इसके अलावा भी शरीर को बहुत से नुकसान होते हैं।

यदि आप ऐसी किसी भी समस्या से बचना चाहते हैं तो हारमोंस के असंतुलन के लिए पतंजलि की स्त्री रसायन वटी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन के कुछ समय बाद ही आपको लाभ देखने को मिलेगा और दोबारा हारमोंस असंतुलन जैसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

2. मासिक धर्म के दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

जब किसी भी महिला को पीरियड्स आते हैं तो उनका शरीर काफी कमजोर हो जाता है जिसके कारण अधिकतर महिलाएं चिड़चिड़ी सी हो जाती हैं और उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता।

Join Telegram

ऐसी समस्या से बचने के लिए आप अपने आसपास की महिलाओं को पतंजलि की स्त्री रसायन वटी का सेवन करने का परामर्श दे सकते हैं। यह औषधि मासिक धर्म के दौरान इम्यूनिटी बूस्टर का कार्य करती है और महिला की खोई हुई शक्ति को वापस लाने में सक्षम होती है।

यदि महिलाओ का इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होगा तो वह मासिक धर्म जैसे मुश्किल समय में भी सबका और अपना ध्यान रख पाएगी। ऐसे समय में परिवार वालों को भी महिला से भावात्मक रूप से जुड़े रहना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसा समय होता है जब महिलाएं खुद को बहुत अकेला महसूस करती हैं।

3. अधिक रक्तस्राव को रोकने में पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे

मासिक धर्म का समय महिलाओं के लिए एक ऐसा समय होता है जिसमें उन्हें कभी-कभी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को कभी-कभी सामान्य और कभी अधिक पीरियड्स आते हैं।

सामान्य से अधिक रक्तस्राव होने के कारण महिलाओं का शरीर बहुत दुर्बल हो जाता है। इस स्थिति में वे खुद को असहनीय महसूस करती हैं और पैरों में इतना दर्द होता है कि वह  ठीक से चल भी नहीं पाती।

यदि आपको ऐसी समस्या से जूझना पड़ता है तो आप पतंजलि की स्त्री रसायन वटी का सेवन कर सकते हैं। यह एक ऐसी औषधि है जिसके नियमित सेवन से आप इस समस्या से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं।

यदि बार-बार अधिक मात्रा में रक्त स्राव होता है तो शरीर में खून की कमी आ जाती है जिसके कारण एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसीलिए इस समस्या का समय पर ही उपचार होना आवश्यक होता है।

👉 यह भी पढ़े> महिलाओं को गोरा करने से लेकर कई फायदे है सुन्दरी सुधा के

4. सर दर्द और कमर दर्द में दिव्य स्त्री रसायन वटी टैबलेट के लाभ

अधिकतर देखा गया है कि हमारे आसपास महिलाओं को सर दर्द और कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना आए दिन करना पड़ता है। यह समस्या कोई आम समस्या नहीं है।

यदि लगातार ऐसे ही सर दर्द होता रहता है तो यह माइग्रेन का रूप भी ले सकता है इसी वजह से इसका समय पर इलाज होना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा औरतों में कमर दर्द होना भी आम बात हो गई है।

महिलाओं में कमर दर्द वाइट डिस्चार्ज के कारण होता है जितना अधिक वाइट डिस्चार्ज होगा उतना अधिक कमर दर्द होगा। जब कमर दर्द होता है तो महिलाएं सही तरीके से सीधी खड़ी भी नहीं हो पाती हैं। इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को पतंजलि की स्त्री रसायन वटी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसका सेवन करने से महिलाएं इन दोनों समस्याओं से जल्द ही राहत पा सकती हैं।

5. पेट और आंतों में होने वाले दर्द में स्त्री रसायन वटी के बेनिफिट्स

जब कभी भी किसी व्यक्ति को पेट दर्द होता है तो वह काफी बेचैन हो जाता है और कभी-कभी तो दर्द इतना अधिक होता है कि कुछ समझ में नहीं आता कि क्या करें।

कुछ महिलाओं को पीरियड के दौरान पेट दर्द की शिकायत रहती हैं और आंतो में भी दर्द की समस्या देखने को मिलती है। यदि आप इस समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो पतंजलि की स्त्री रसायन वटी औषधि ले सकते हैं और इसका लगातार नियमित रूप से सेवन करने के बाद आपको फायदा देखने को मिलेगा।

6. मूत्र संबंधी समस्या में पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे

कभी-कभी अचानक से या फिर धीरे-धीरे महिलाओं को पेशाब संबंधी समस्याएं होने लगती है जैसे-जलन होना और मूत्र का बार बार आना।

यह समस्या इतनी जटिल होती है कि महिला परेशान और चिड़चिड़ी सी हो जाती है। महिला को इस प्रकार की जटिलता यह तो मासिक धर्म के बाद आती हैं या फिर मूत्र मार्ग की अच्छी तरह से साफ सफाई न होने के कारण ऐसा होता है।

यदि महिलाएं इन गंभीर परेशानियों से छुटकारा पाना चाहती हैं या फिर पहले से ही बच कर रहना चाहती है तो पतंजलि की स्त्री रसायन वटी औषधि का सेवन कर सकती है। यह औषधि आयुर्वेदिक औषधि है। इसी वजह से इसका कोई दुष्प्रभाव भी शरीर पर नहीं होगा। और महिलाओं को इस प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

7. एनीमिया में दिव्य स्त्री रसायन वटी के फायदे

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कभी-कभी ज्यादा रक्त स्राव हो जाता है जिसके कारण उनके शरीर में खून की कमी होना स्वाभाविक है। और अधिक रक्तस्राव के बाद यदि जल्दी से शरीर में रक्त की पूर्ति में हो तो महिला को एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है।

इस स्थिति में या फिर इस स्थिति से बचने के लिए महिलाओं को पतंजलि की स्त्री रसायन वटी औषधि का सेवन करते रहना चाहिए। यह एक ऐसी औषधि है, जिसके लगातार सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।

स्त्री रसायन को बनाने में शतावर, अश्वगंधा, दारूहल्दी, स्वेत चन्दन, प्रवाल पिष्टी, आंवला जैसे तत्वों को उपयोग किया गया है जिस कारण यह शरीर में होने वाली खून की कमी की पूर्ति करती है।

👉 यह भी पढ़े> मर्दानगी बढ़ाने की एकमात्र सफल पतंजलि दवा यौवन गोल्ड

8. बांझपन की समस्या में पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे

जब कोई महिला बच्चों को जन्म नहीं दे पाते हैं तो कोई उसे अच्छी नजर से नहीं देखता और वह खुद भी स्वयं की नजर में गिर जाती है। संतान की प्राप्ति के लिए तरह तरह की दवाइयों का सेवन भी करती हैं। जिनका सेवन करने से ज्यादातर निराशा ही प्राप्त होती है ।

यदि आपके आसपास कोई भी महिला बांझपन की शिकार है तो आप उसे पतंजलि की स्त्री रसायन वटी औषधि लेने की सलाह दे सकते हैं।

दिव्य स्त्री रसायन वटी में बीजबंद, शुद्ध गुग्गुल, नागकेसर, शिवलिंगी बीज, परस पीपल आदि आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग किया गया है। ये घटक मिलकर महिलाओं की प्रजनन क्षमता में विकास करने के काम आते हैं।

इसलिए स्त्री रसायन वटी महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के काम आ सकती हैं। लेकिन ऐसा होना आवश्यक नहीं है इसलिए बांझपन की शिकायत में इस दवाई का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करे।

9. शरीर में होने वाली सूजन दूर करने में स्त्री रसायन वटी के लाभ

कभी-कभी मासिक धर्म के दौरान या फिर इसके बाद महिलाओं के शरीर में अचानक से सूजन आने लगती है।

शुरुआत में तो यह सूजन कम होती है लेकिन जैसे-जैसे समय बीता है यह समस्या बढ़ती जाती है और यदि इस प्रकार की समस्या का समय पर इलाज ना किया जाए तो महिला को कोई भी काम करने या फिर चलने फिरने में परेशानी होने लगती है।

यदि आप इस प्रकार की समस्या से पीड़ित हैं तो आप पतंजलि की स्त्री रसायन वटी औषधि का सेवन कर सकते हैं, निरंतर सेवन से आपको इसके परिणाम जल्द ही मिल जाएंगे।

पतंजलि स्त्री रसायन वटी के नुकसान (Patanjali Stri Rasayan Vati Side Effects)

दिव्य स्त्री रसायन वटी एक आयुर्वेदिक दवाई है जिसे बनाने में आमला, अश्वगंधा, चंदन, बांस जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है इसलिए इसके नुकसान ना के बराबर है।

हमारे द्वारा की गई खोजबीन में हमें दिव्य स्त्री रसायन वटी के साइड इफेक्ट्स या नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। आप स्त्री रसायन के नुकसान के बारे में जानने के लिए चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं

👉 यह भी पढ़े> हर महिला को पीनी चाहिए नारी शक्ति सिरप

पतंजलि स्त्री रसायन वटी के उपयोग (Stri Rasayan Vati Uses in Hindi)

दिव्य स्त्री रसायन वटी बहुत ही फायदेमंद आयुर्वेदिक दवाई है इसीलिए इसका उपयोग बहुत सी महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। आइए जानते हैं दिव्य पतंजलि स्त्री रसायन वटी के उपयोग के बारे में –

  • स्त्री रसायन वटी का उपयोग महिलाओं में जननांग से संबंधित समस्याओं में कर सकते हैं।
  • पीरियड्स में होने वाले दर्द में राहत पाने के लिए स्त्री रसायन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • शरीर में रक्त की कमी की पूर्ति करने के लिए दिव्य स्त्री रसायन वटी का उपयोग कर सकते हैं।
  • मासिक धर्म में ज्यादा ब्लीडिंग होने पर पतंजलि स्त्री रसायन वटी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यदि किसी स्त्री को पीरियड्स की कोई समस्या है तो इसके लिए भी स्त्री रसायन वटी का उपयोग कर सकते हैं।
  • महिलाओं में आई शारीरिक कमजोरी के लिए भी स्त्री रसायन टेबलेट का उपयोग किया जा सकता है।

पतंजलि स्त्री रसायन वटी सेवन विधि (Divya Stri Rasayn Vati Dosage)

दिव्य स्त्री रसायन वटी को खाने के तरीके की बात करें तो इस दवाई का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार यार इस के पैकेट पर दिए गए निर्देश के अनुसार ही करना चाहिए।

दिव्य स्त्री रसायन टैबलेट के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार इसकी 2 टैबलेट आप खाने के एक घंटा बाद दूध से सुबह में ले सकते हैं तथा ऐसा ही आप शाम में भी कर सकते हैं।

कितनी टैबलेट सेवन करे?2 से 4 टैबलेट एक दिन में
कब सेवन करे?भोजन के आधा घंटा बाद (सुबह-शाम)
कैसे सेवन करे?दूध के साथ एक बार में 2 टैबलेट

👉 यह भी पढ़े> अनेक मर्जो की एक ही दवाई सिस्टोग्रिट डायमंड

पतंजलि स्त्री रसायन वटी कहां से खरीदें (Buy Divya Stri Rasayan Vati)

दिव्य स्त्री रसायन वटी को आप अपने पास के किसी भी नजदीकी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। यदि आपको वहां यह दवाई उपलब्ध नहीं होती तो आप ऑनलाइन माध्यम से भी इस दवाई को खरीद सकते हैं।

दिव्य स्त्री रसायन वटी की कीमत (Patanjali Stri Rasyan Vati Price)

पतंजलि स्त्री रसायन वटी के प्राइस के बाद करें तो इसका 20 ग्राम का पैकेट लगभग ₹40 का आता है जिसमें 40 टैबलेट होती है।

₹40 = 40 टैबलेट

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – स्त्री रसायन वटी के क्या फायदे हैं?

उत्तर – स्त्री रसायन वटी महिलाओं के मासिक धर्म जैसी समस्याओं में काम आती है इसके सभी फायदे जानने के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े।

प्रश्न – क्या पीरियड्स के दौरान स्त्री रसायन वटी ले सकते हैं?

उत्तर – जी हां, स्त्री रसायन वटी पीरियड्स में आ रही समस्या में लाभकारी होती है।

प्रश्न – पतंजलि स्त्री रोग दवाई कौन सी है?

उत्तर – पतंजलि स्त्री रोग दवाई स्त्री रसायन वटी को ही माना जाता है क्योंकि यह महिलाओं की कई समस्याओं में फायदा पहुंचाती है।

समीक्षा व सारांश

आज के इस पोस्ट में हमने दिव्य पतंजलि स्त्री रसायन वटी के फायदे (Divya Patanjali Stri Rasayan Vati in Hindi) के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ हमने पतंजलि स्त्री रसायन वटी के नुकसान, स्त्री रसायन वटी के उपयोग (Stri Rasayan Vati Uses in Hindi), सेवन विधि तथा कीमत के बारे में भी जाना।

मैं आशा करती हूं कि आपको दिव्य स्त्री रसायन वटी के बारे में लिखी यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी। इस लेख के बारे में अपने सुझाव पर विचार हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बताना ना भूलें।

Disclaimer: यहाँ लेख में बताये गए तरीके, तथा विधि की हेल्थीह्यूमन पुष्ठी नहीं करता है। ऊपर बताये गए तरीके केवल पाठको के ज्ञानवर्धन के लिए है. इन्हें उपयोग में लाने से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले.

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.