नारी शक्ति सिरप के 7 फायदे और नुकसान | Nari Shakti Syrup Uses in Hindi

नारी शक्ति सिरप के फायदे (Nari Shakti Syrup Benefits in Hindi) नारी शक्ति सिरप के उपयोग, नुकसान (Side Effects, Nari Shakti Syrup Uses in Hindi)

nari-shakti-syrup-uses-in-hindi-benefits
नारी शक्ति सिरप – Nari Shkati Syrup Uses in Hindi

जिस प्रकार पुरुषों का स्वस्थ रहना जरूरी है उसी प्रकार महिलाओं का स्वस्थ रहना भी बहुत अधिक आवश्यक है। हर महिला को अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

लेकिन देखा जाता है कि महिलाएं अपनी हेल्थ को इग्नोर करती है जिस कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए आज हम स्त्रियों के लिए बनी एक बहुत बेहतरीन दवाई की जानकारी लाए हैं।

आज हम जिस दवाई की बात कर रहे हैं उसका नाम है नारी शक्ति सिरप। यह सिरप महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है इसके उपयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य को आसानी से ठीक किया जा सकता है।

आइए जानते हैं नारी शक्ति सिरप के फायदे और नुकसान के बारे में –

नारी शक्ति सिरप क्या है (Nari Shakti Syrup in Hindi)

नारी शक्ति सिरप एक हेल्थ टॉनिक है जिसका निर्माण महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके सेवन से महिलाओं में होने वाली कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

ऐसा देखा गया है कि बाजार में ऐसी बहुत कम दवाइयां उपलब्ध है जिन्हें स्त्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया गया हो। नारी शक्ति सिरप को बनाते हुए महिलाओं की हेल्थ समस्याओं का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है।

आप इस लेख को पूरा पढ़ते रहिए क्योंकि हम आगे नारी शक्ति सिरप के उपयोग तथा फायदे के बारे में भी बताएंगे। जिससे आपको स्पष्ट हो जाएगा कि आपको इस सिरप का सेवन क्यों करना चाहिए।

नारी शक्ति सिरप के घटक (Nari Shakti Syrup Ingredients)

नारी शक्ति सिरप को कई प्राकृतिक घटको से बनाया गया है जिनमें से कुछ निम्नलिखित है –

  • अशोक
  • शतावरी
  • सफेद मूसली
  • नागकेसर
  • लाजवंती… आदि

👉 यह भी पढ़े > हर महिला को खानी चाहिए नारी कांति टैबलेट, जाने क्यों

Join WhatsApp

नारी शक्ति सिरप के फायदे (Nari Shakti Syrup Benefits in Hindi)

नारी शक्ति सिरप एक बहुत ही बेमिशाल हर्बल टॉनिक है जिसका उपयोग करने से बहुत-सी महिलाओं को फायदा पहुंच रहा है। चलिए जानते हैं नारी शक्ति सिरप के फायदे के बारे में –

1. ल्यूकोरिया में नारी शक्ति सिरप के फायदे

लुकोरिया एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें महिला की योनि से सफेद तथा पीले रंग का पदार्थ बाहर निकलता है। यह स्थिति अधिकतर महिलाओं में पीरियड होने के बाद देखने को मिलती है।

ल्यूकोरिया होने की कोई उम्र सीमा नहीं होती यह किसी भी महिला को किसी भी समय हो सकती है। इसे हिंदी में श्वेत प्रदर के नाम से जाना जाता है।

लिकोरिया होने के कई कारण बताए जाते हैं प्रेगनेंसी, मेंस्ट्रूअल पीरियड, महिला के जननांग में संक्रमण तथा हार्मोन में बदलाव भी श्वेत प्रदर का कारण हो सकता है।

अगर लिकोरिया की स्थिति सामान्य है तो डरने की कोई बात नहीं लेकिन इसके अधिक होने पर आपको जल्द से जल्द इससे निपटारे की सोचना चाहिए। श्वेत प्रदर की समस्या में आप नारी शक्ति सीरप का सेवन कर सकते हैं।

मुख्य तौर पर नारी शक्ति सिरप को लिकोरिया या श्वेत प्रदर की समस्या को खत्म करने के लिए ही बनाया गया है। इसमें कई ऐसी हर्बल औषधियां मिली हुई है जो वाइट डिस्चार्ज की स्थिति में आराम पहुंचाने का कार्य करती है।

Join Telegram

2. पेल्विक कंजेशन में नारी शक्ति सिरप के लाभ

महिलाओं को ऐसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में शायद आपने सुना ना हो इनमें से एक होती है पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम।

पेल्विक कंजेशन की स्थिति में महिला के पेल्विक क्षेत्र में दर्द रहता है यह दर्द एक महिला को 3 से 6 महीने तक भी रह सकता है।

अगर पेल्विक कंजेशन के होने के कारणों का पता करें तो वैज्ञानिक अभी स्पष्ट रूप से इसके होने की वजह का पता लग नहीं लगा पाए हैं, लेकिन इस दर्द से आराम पाया जा सकता है।

पेल्विक कंजेशन की समस्या में आप नारी शक्ति सिरप का उपयोग कर सकते हैं। नारी शक्ति सिरप इस समस्या में बहुत ही लाभप्रद साबित होता है ।यदि आपके पेल्विक रीजन में दर्द रहता है तो एक बार नारी शक्ति सिरप का उपयोग करके जरूर देखें।

3. मासिक धर्म के दर्द में नारी शक्ति सिरप के फायदे

12 वर्ष की उम्र से शुरू होकर मासिक धर्म महिलाओं में लगभग 60 वर्ष तक हो सकता है यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें महिलाओं के जननांग से हर महीने 3 से 4 दिनों के लिए रक्त आता है।

किसी महिला में पीरियड के समय खून आने से दर्द बहुत अधिक हो सकता है तो किसी में यह दर्द कम होता है। जिस स्त्री को दर्द बहुत अधिक होता है उसके लिए इन तीन से चार दिनों में स्थिति बहुत ही असामान्य बनी रहती है।

ऐसी स्थिति में ना महिला का मूड ठीक रहता है तथा ना ही किसी काम में इंटरेस्ट ले पाती है। अगर आपको पीरियड के समय बहुत अधिक दर्द होता है तो इसमें नारी शक्ति सिर्फ आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

नारी शक्ति सिरप का इस्तेमाल करने से आपके मासिक धर्म संबंधित दर्द में कमी देखने को मिल सकती है। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से आपको इस स्थिति में अवश्य ही लाभ होता दिखाई दे सकता है।

👉 यह भी पढ़े > औरतों के लिए अमृत है नारी कांति सिरप

4. अनियमित पीरियड्स में नारी शक्ति सिरप के बेनिफिट्स

अधिकतर देखा गया है कि किसी भी महिला को पीरियड एक समय पर ही होते हैं। यदि इस महीने मासिक धर्म 7 तारीख को हुआ है तो अगले महीने 6 या 3l8 तारीख को हो सकता है ऐसी स्थिति बिल्कुल ही नॉर्मल है।

लेकिन यह सामान्य स्थिति तब आ जाती है जब इस महीने तो 7 तारीख को मासिक धर्म हुआ हो, लेकिन अगले महीने पीरियड्स 15 तारीख को हो या फिर 1 तारीख में ही पीरियड्स हो जाए।

पीरियड्स के नियमित समय पर होने को अनियमित पीरियड के नाम से जाना जाता है। जो महिला अनियमित मासिक धर्म संबंधित दिक्कत का सामना करती है वह नारी कांति सिरप का सेवन कर सकते हैं।

नारी शक्ति सिरप में अशोक, शतावरी, सफेद मुसली, जैसे कई प्राकृतिक तत्व है जो अनियमित पीरियड्स की समस्या में आराम पहुंचाते हैं।

5. अधिक रक्त स्त्राव में नारी शक्ति सिरप के फायदे

जैसा कि स्त्री होने के नाते आपको पता है कि पीरियड्स के समय महिला के जननांग से खून निकलता है। किसी महिला में योनि से खून कम मात्रा में आता है तो किसी में यह बहुत अधिक मात्रा में आता है।

मासिक धर्म के समय अधिक रक्त निकलने से महिला को काफी समस्या हो सकती है। अधिक खून स्त्राव होने से महिला को शारीरिक कमजोरी हो सकती है एवं शरीर में खून की कमी भी हो सकती है।

यदि आपको मासिक धर्म के दौरान अधिक खून आता है तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए नारी शक्ति सिरप आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

इस सीरप को बनाने में ऐसे तत्वों का उपयोग किया गया है जो मासिक धर्म के दौरान अधिक रक्त स्त्राव की समस्या को सामान्य बनाने का कार्य करते हैं।

6. एनीमिया में नारी शक्ति सिरप प्लस के फायदे

एनीमिया को हिंदी में खून की कमी के नाम से जाना जाता है यह स्थिति तब होती है जब व्यक्ति का शरीर खून बनाना कम कर देता है या किसी कारण से शरीर से अधिक खून बह जाता है।

महिलाओं में देखा गया है की पीरियड के दौरान बहुत खून निकल जाता है जिस कारण भी एनीमिया हो सकती है। महिलाओं में अधिकतर खून की कमी की स्थिति देखने को मिलती है।

यदि आप जल्दी थक जाते हैं आप को चक्कर आते हैं या शारीरिक कमजोरी है तो इसका एक कारण शरीर में खून की कमी भी हो सकता है।

शरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए आप नारी शक्ति सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे रक्त में ऐसी कई आयुर्वेदिक औषधियां मिली हुई है जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करते हैं।

7. शारीरिक कमजोरी दूर करने में नारी शक्ति सिरप के फायदे

शारीरिक कमजोरी किसी के लिए भी घातक हो सकती है चाहे वह पुरुष हो या महिला अधिकतर मामलों में महिलाएं जल्दी  शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती है।

कभी महिलाओं को लिकोरिया तो कभी मासिक धर्म में खून बहने के कारण शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है ।इसलिए उन्हें अपने खान-पान व स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अधिक जरूरत होती है।

यदि आपको भी शारीरिक कमजोरी महसूस होती है तो सबसे पहले तो अपने खान-पान पर ध्यान दें और इसके बाद नारी शक्ति सीरप का सेवन करें।

नारी शक्ति सिरप में सफेद मूसली, शतावरी जैसी कई ताकतवर जड़ी बूटियां मिली हुई है जिस कारण यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने का कार्य करती है।

👉 यह भी पढ़े > महिलाओं की कई बीमारी चुटकी में करे स्त्री सुहाग सिरप दूर

नारी शक्ति सिरप के नुकसान (Nari Shakti Syrup Side Effects)

नारी शक्ति सिरप को हर्बल चीजों के उपयोग से निर्मित किया गया है इसलिए इसके नुकसान देखने को कम ही मिलते हैं। लेकिन फिर भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना उचित माना जाता है।

आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है जैसे –

  • प्रेग्नेंट महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के नारी शक्ति सिरप का सेवन ना करें
  • स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर से सलाह लिए बिना इस सिरप का सेवन करने से बचें।
  • जिन महिलाओं को इस दवाई में मिले आयुर्वेदिक तत्वों से एलर्जी है उन्हें चिकित्सक से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • जितनी खुराक डॉक्टर ने बताई है या इस दवाई के पैकेट पर लिखी है उससे अधिक का सेवन ना करें।

नारी शक्ति सिरप के उपयोग (Nari Shakti Syrup Uses in Hindi)

नारी शक्ति सिरप एक बहुत ही फायदेमंद हर्बल टॉनिक है जिसके इस्तेमाल से बहुत-सी स्त्रियों को लाभ पहुंच रहा है। चलिए जानते हैं नारी शक्ति सिरप के उपयोग के बारे में –

  • गर्भाशय के दर्द में नारी शक्ति सिरप का उपयोग किया जा सकता है।
  • योनि के दर्द में नारी शक्ति श्रम का उपयोग कर सकते हैं।
  • नारी शक्ति सिरप का इस्तेमाल वाइट डिस्चार्ज की समस्या में राहत पाने के लिए किया जा सकता है।
  • महिलाओं के शरीर को हष्ट पुष्ट बनाने के लिए इस सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नारी शक्ति सिरप मासिक धर्म संबंधित कई विकारों में उपयोगी होता है।
  • शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए नारी शक्ति प्लस सिरप का उपयोग किया जा सकता है।

👉 यह भी पढ़े > मासिक धर्म, पीठ दर्द आदि दिक्कतों में महिलाएं करे कामिनी सुधा का सेवन

नारी शक्ति सिरप सेवन विधि (Nari Shakti Syrup Dosage)

नारी शक्ति सिरप का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार तथा इसके पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार ही करना चाहिए।

नारी शक्ति सिरप के पैकेट पर लिखे निर्देशों के अनुसार आप इसकी एक से दो चम्मच सिरप का सेवन दिन में 3 बार कर सकते हैं।

नारी शक्ति सिरप कहां से खरीदें (Buy Nari Shakti Syrup)

नारी शक्ति सिरप आपको आपके नजदीकी किसी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। यदि आपके आसपास की है उपलब्ध नहीं है तो आप इंडियामार्ट डॉट कॉम वेबसाइट से भी इसे खरीद सकते हैं।

नारी शक्ति सिरप की कीमत (Nari Shkati Syrup Price)

नारी शक्ति सिरप के प्राइस की बात करें तो इसकी 210ml एक बोतल लगभग ₹105 की आती है।

₹105 = 210ml सिरप

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – नारी शक्ति सिरप के क्या फायदे हैं?

उत्तर – नारी शक्ति सिरप श्वेत प्रदर तथा मासिक धर्म संबंधित बीमारियों में लाभप्रद है।

प्रश्न – क्या नारी शक्ति सिरप पीरियड के दर्द में लाभकारी है?

उत्तर – नारी शक्ति सिरप पीरियड्स के दर्द कम करने में सहायक माना जाता है?

प्रश्न – क्या नारी शक्ति सिरप महिलाओं की शारीरिक कमजोरी दूर करने में फायदेमंद है?

उत्तर – नारी शक्ति सिरप में कहीं ताकतवर जड़ी बूटियां मिली हुई है जिस कारण यह महिलाओं की शारीरिक कमजोरी दूर करने में फायदेमंद होता है।

समीक्षा सारांश

इस लेख में हमने महिलाओं के लिए बने नारी शक्ति सिरप के फायदे (Nari Shakti Syrup in Hindi) के बारे में जानकारी ली। साथ में हमने नारी शक्ति सिरप के नुकसान, नारी शक्ति सिरप के उपयोग (Nari Shkati Syrup Uses in Hindi), कीमत तथा सेवन विधि की भी सूचना प्राप्त की।

हम आशा करते हैं कि आपको नारी शक्ति सिरप के बारे में लिखी यह पोस्ट बेहद पसंद आई होगी। यदि आप अन्य किसी हेल्थ टॉनिक के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो हमें बताना ना भूले।

Disclaimer: यहाँ लेख में बताये गए तरीके, तथा विधि की हेल्थीह्यूमन पुष्ठी नहीं करता है। ऊपर बताये गए तरीके केवल पाठको के ज्ञानवर्धन के लिए है. इन्हें उपयोग में लाने से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले.

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.