नारी कांति सिरप के 7 अचूक फायदे | Patanjali Nari Kanti Syrup in Hindi

पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे (Divya Nari Kanti Syrup Benefits) दिव्य नारी कांति सिरप के नुकसान, उपयोग (Side Effects, Uses of Patanjali Nari Kanti Syrup in Hindi)

divya-patanjali-nari-kanti-syrup-in-hindi-benefits-uses-side-effects
दिव्य नारी कान्ति सिरप के लाभ – Nari Kanti Syrup Patanjali Uses

अक्सर देखा गया है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर इतना अधिक ध्यान नहीं देती जितना अपने परिवार पर ध्यान देती हैं जिस कारण उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

महिलाओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बाजार में भी अधिक हेल्थ सॉल्यूशन देखने को नहीं मिलते हैं इसलिए हम आज स्त्रियों के लिए नारी कांति सिरप नामक हेल्थ टॉनिक के बारे में जानकारी लाए हैं।

दिव्या पतंजलि नारी कांति नामक यह सिरप महिलाओं में होने वाली बीमारियों को दूर करता है तथा उन्हें स्वस्थ बनाए रखता है। इसका उपयोग कोई भी महिला बहुत आसानी से कर सकती है।

आइए जानते हैं दिव्य पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे और नुकसान के बारे में  –

पतंजलि नारी कांति सिरप क्या है (Patanjali Nari Kanti Syrup in Hindi)

नारी कांति सिर्फ एक आयुर्वेदिक हेल्थ टॉनिक है जिसका निर्माण पतंजलि की दिव्य फार्मेसी द्वारा किया गया है इस हेल्थ टॉनिक को बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है।

अब यदि महिलाओं को सिर दर्द कमर दर्द यह कमजोरी होती है या फिर स्त्रियों में होने वाले कोई रोग होता है। तो उन्हें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह नारी कांति सिरप का उपयोग कर सकते हैं।

दिव्या नारी कांति सिरप के उपयोग से बहुत सी महिलाओं को लाभ हुआ है इसी कारण यह हेल्थ टॉनिक बहुत-सी स्त्रियों द्वारा इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

पतंजलि नारी कांति सिरप के घटक (Divya Nari Kanti Syrup Ingredients)

दिव्य नारी कांति सिर्फ को बनाने में कई आयुर्वेदिक तत्वों का उपयोग किया गया है। जो नीचे उल्लेखित है –

  • रक्त चंदन
  • अशोक
  • लोधरा
  • मोचरस
  •  राल
  • धताकी फूल
  • अश्वगंधा
  • शतावरी
  • नागकेसर
  • नागरमोथा
  • लाल सुपारी
  • सौंठ
  • अमला
  • दारुहल्दी

👉 यह भी पढ़े > हर महिला को खानी चाहिए नारी कांति टैबलेट, जाने क्यों

Join WhatsApp

पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे (Patanjali Nari Kanti Syrup Benefits in Hindi)

दिव्य नारी कांति सिर्फ एक बहुत ही प्रभावशाली हेल्थ टॉनिक है जिसे महिलाओं के उपयोग के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे के बारे में –

1. सामान्य कमजोरी में पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे

किसी भी इंसान में शारीरिक कमजोरी होना बहुत ही आम बात है। इसी प्रकार महिलाओं के शरीर में भी सामान्य कमजोरी हो जाती है जिस वजह से थकान होना चक्कर आना स्वाभाविक बात होती है।

जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन खनिज तथा पोषक तत्व नहीं मिलते तो इसका हमारी बॉडी पर नकारात्मक असर पड़ता है जिस कारण बॉडी में वीकनेस आ जाती है।

सामान्य शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जहां खानपान पर ध्यान देना अति आवश्यक है वही इसमें अधिक लाभ पाने के लिए दिव्य नारी कांति सिरप बहुत ही लाभप्रद साबित होता है।

नारी कान्ति सिरप हेल्थ टॉनिक में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो इसे महिलाओं की सामान्य कमजोरी दूर कर उन्हें ताकत प्रदान करने का कार्य करती है।

2. कमर दर्द में नारी कांति सिरप के लाभ

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे शरीर के कई भागों में दर्द होना शुरू हो जाता है। कभी घुटनों में दर्द तो कभी कमर दर्द की शिकायत होती है, महिलाओं में भी कमर दर्द बहुत अधिक देखने को मिलता है।

Join Telegram

पीठ दर्द या बैक पेन होने के तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसे व्यायाम, दवाई तथा अपने शरीर की संरचना को उठते-बैठते ठीक करके दूर किया जा सकता है।

अगर कमर दर्द के लिए हेल्दी आयुर्वेदिक दवाई की बात करें तो दिव्य पतंजलि नारी कांति सिरप इसके लिए बहुत अधिक प्रभावी साबित होता है इस सिरप के पीठ दर्द को दूर करने में बहुत लाभ देखे गए हैं।

नारी कांति सिरप को बनाने में अश्वगंधा, नागरमोथा, रक्तचंदन, लोधरा, शतावर, लाल सुपारी, सौंठ जैसी प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया गया है। जो कमर दर्द या पीठ दर्द ऐसी शिकायतों को दूर करने में बहुत कारगर होती है।

3. एनीमिया में पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे

आजकल हमारा खान-पान कितना अधिक पौष्टिक नहीं रह गया है इसलिए बहुत अधिक व्यक्तियों को एनीमिया हो जाता है। एनीमिया मतलब शरीर में खून की कमी तथा महिलाओं में तो यह समस्या बहुत अधिक देखने को मिलती है।

यदि हमारे शरीर में खून की कमी हो जाए तो हमें कई विकार झेलने पड़ सकते हैं। बॉडी में रक्त की कमी होने पर चक्कर आना थकान होना शरीर का कमजोर हो जाना आदि कई दिक्कतें सामने आ सकती है।

यदि आप एनीमिया से जूझ रही है तो ऐसी स्थिति में आपके लिए नारी कांति सिरप एक बहुत ही कामयाब आयुर्वेदिक दवाई हो सकती है ।

इस तरफ को बनाने में अश्वगंधा, लाल सुपारी, रक्तचंदन, दारूहल्दी, आमला, नागकेसर, जैसी आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग किया गया है जो शरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए जाने जाते हैं।

👉 यह भी पढ़े > बरगद का पेड़ है कई यौन समस्याओं में लाभकारी

4. सिर दर्द में दिव्य नारी कांति सिरप के लाभ

आप हो या मैं हूं, हम में से लगभग सभी को कभी ना कभी सिर दर्द की शिकायत तो रहती ही है सिर दर्द होना एक सामान्य बात है। लेकिन सिर दर्द रोजाना होना हमारे खराब स्वास्थ्य का एक बड़ा संकेत हो सकता है।

किसी भी महिला को सिर दर्द होने की कई वजह हो सकती है कभी-कभी थकान की वजह से सिर दर्द होता है तो कभी गैस बनने की वजह से ऐसा हो सकता है।

आपका सिर दर्द होने का कोई भी कारण हो इसे शीघ्र से शीघ्र दूर करना बहुत जरूरी होता है। सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पतंजलि नारी कांति सिरप का सेवन कर सकती हैं।

नारी कांति सिरप में कई औषधियां मिली है जो हमारे शरीर में जाकर जिन पोषक तत्वों की कमी की वजह से सिर दर्द हो रहा है उनकी पूर्ति करती है तथा हमें हेडिक से आराम दिलाती है।

5. एनोरेक्सिया में पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे

एनोरेक्सिया खाने से संबंधित एक विकार होता है जिसमें व्यक्ति को वजन बढ़ने का डर लगा रहता है जिस बजह से व्यक्ति खाने पीने में बहुत अधिक सतर्कता बरतने लगता है।

जिस पुरुष या महिला को यह समस्या होती है वह सही रूप से भोजन ग्रहण नहीं कर पाता, जिस कारण शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तथा शरीर कमजोर हो जाता है।

एनोरेक्सिया से पीड़ित व्यक्तियों में कई बार बालों की कमजोरी, त्वचा में सूखापन,  नाखूनों की कमजोरी आदि के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

यदि आप किसी भी तरह से एनोरेक्सिया से संबंधित कोई भी समस्या महसूस कर रहे हैं तो दिव्य नारी कांति सिरप का सेवन कर सकते हैं। इस सिरप में कई ऐसी औषधियां मौजूद है जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करती है। साथ में हमें भोजन के विकार से संबंधित इस समस्या से बचाव करती है

6. अनियमित पीरियड्स में दिव्य नारी कांति सिरप के बेनिफिट्स

पीरियड्स का मासिक धर्म हर महिला में हर महीने होने वाली गतिविधि है जो 3 से 4 दिन के लिए होती है। इस समय महिला के प्राइवेट पार्ट से रक्त स्राव होता है जिसमें दर्द भी होता है।

यदि एक महिला के पीरियड्स सही समय पर होते हैं तो यह उनके पारिवारिक जीवन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के लिए भी ठीक रहता है। परन्तु कई वजह से मासिक धर्म में अनियमितता आ जाती है।

मासिक धर्म का एक ही समय पर ना होकर कभी बहुत पहले हो जाना तथा कभी बहुत बाद में होना स्त्रियों के लिए कई परेशानी खड़ी करता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उनके पीरियड्स हर बार नियमित समय पर ही हो।

यदि आप भी पीरियड की इरेगुलेरिटी का सामना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में पतंजलि नारी कान्ति सिरप आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इस सिरप में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो महिलाओं के मासिक धर्म को नियमित करने में बहुत अधिक लाभदायक होते हैं।

👉 यह भी पढ़े > वजन घटाने की सबसे अच्छी दवाई वेट गो

7. पोषण संबंधित विकारों में पतंजलि नारी सुधा सिरप के फायदे

जैसा कि हम सभी जानते हैं महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अपने स्वास्थ्य पर कम ध्यान देती है क्योंकि वे पारिवारिक जिम्मेदारी में अधिक संलग्न रहती है। महिलाएं स्वस्थ खान-पान को भी इतनी अधिक अहमियत नहीं देती, जिस कारण उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

हमारे शरीर को ठीक तरह से चलाने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, अमीनो एसिड, विटामिन आदि की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। लेकिन सही खानपान में होने के कारण इनकी शरीर में कमी हो जाती है।

जिन स्त्रियों के शरीर में पोषण की कमी होती है वे जल्दी थक जाती हैं, उनका कार्य करने का मन नहीं करता, उनके बाल ज्यादा झड़ते हैं तथा चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

यदि आपको ऐसी समस्या महसूस हो रही है या आपको ऐसा लग रहा है कि आपके शरीर में पोषण संबंधित विकार हो गए हैं तो आप दिव्य नारी कांति सिरप का उपयोग कर सकती है। इस हेल्थ टॉनिक में अश्वगंधा, रक्त चंदन, सतावर, मोचरस, लोधरा, अशोक, आमला, सौंठ, लाल सुपारी जैसी कई चीजें हैं जो बॉडी में पोषण की पूर्ति कर पोषण संबंधित विकारों को दूर करती है।

पतंजलि नारी कांति सिरप के नुकसान (Patanjali Nari Kanti Syrup Side Effects)

जैसा कि आपने जाना नारी कांति सिरप को बनाने में रक्त चंदन, अशोक, लोधरा, अश्वगंधा, शतावर, नागकेसर, आमला जैसी आयुर्वेदिक चीजों का अधिक उपयोग किया गया है। हम सभी जानते हैं यह प्राकृतिक चीजें हैं इनके नुकसान कम ही होते हैं।

हमें दिव्य कांति सुधा सिरप के साइड इफेक्ट्स या नुकसान के बारे में कोई भी डाटा प्राप्त नहीं हुआ है। यदि आप इसके नुकसान के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से पूछ सकते हैं

आप कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं जैसे –

  • प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर से पूछने के बाद ही नारी कांति सिरप का सेवन करना चाहिए।
  • जो स्त्रियां स्तनपान कराती है उन्हें नारी कान्ति सिरप का उपयोग चिकित्सक से परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
  • नारी कांति सिरप का उतना ही सेवन करें जितना इसके पैकेट पर लिखा है या डॉक्टर ने बताया है।
  • कभी भी निश्चित मात्रा से अधिक इस सिरप का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यह सिर्फ केवल महिलाओं के लिए है इसलिए पुरुष इसका सेवन ना करें।

👉 यह भी पढ़े > महिलाओं के रोगों को दूर करती है कामिनी सुधा सिरप

पतंजलि नारी कांति सिरप के उपयोग (Patanjali Nari Kanti Syrup Uses in Hindi)

दिव्य नारी कांति सिरप बहुत ही लाभप्रद हेल्दी टॉनिक है जो महिलाओं की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। आगे हम जानेंगे पतंजलि दिव्य नारी कांति सिरप के उपयोग के बारे में –

  • नारी कांति सिरप शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में उपयोगी होता है।
  • शरीर में विटामिन प्रोटीन तथा कई अन्य खनिज पदार्थों की पूर्ति के लिए इस सिरप का उपयोग कर सकते हैं।
  • पतंजलि नारी कांति सिरप का इस्तेमाल शरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
  • मासिक धर्म संबंधित कई विकारों में नारी कांति सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • महिलाओं में होने वाली वीकनेस को दूर करने में नारी कांति सिरप का उपयोग किया जा सकता है।
  • जो महिलाएं अपने शरीर को हष्ट-पुष्ट रखना चाहती हैं वे दिव्य नारी कान्ति सिरप का उपयोग कर सकती है।

पतंजलि नारी कांति सिरप सेवन विधि (Nari Kanti Syrup Dosage)

दिव्य नारी कांति सिरप का सेवन डॉक्टर के कहे अनुसार या फिर इस के पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही करना चाहिए।

नारी कांति सिरप के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार आप इसकी एक से दो चम्मच सिरप का सेवन सुबह में खाने के बाद तथा शाम को खाने के बाद दिन में 2 बार कर सकते हैं।

कितना सेवन करना है?1 से 2 चम्मच
कब सेवन करना है?सुबह व शाम भोजन के बाद
कैसे सेवन करना है?सीधे सिरप ही सेवन करना है बिना कुछ मिलाए

दिव्य नारी कांति सिरप कहां से खरीदें (Buy Divya Nari Kanti Syrup)

पतंजलि नारी कांति सिरप आप अपने पास के किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। अगर आपके नजदीकी स्टोर्स पर यह सिर्फ उपलब्ध नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट से आर्डर करके मंगा सकते हैं।

पतंजलि नारी कान्ति सिरप की कीमत (Patanjali Nari Kanti Syrup Price)

दिव्य नारी कांति सिरप के प्राइस की बात करें तो इसका 200ml का पैकेट लगभग ₹175 का आता है

₹175 = 200ml सिरप

समय के साथ सिरप की कीमत में बदलाव हो सकता है.

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – नारी कांति सिरप के क्या फायदे हैं?

उत्तर – नारी कांति सिर्फ महिलाओं की शारीरिक कमजोरी, कमर दर्द, सिर दर्द, तथा मासिक धर्म संबंधित विकारों में फायदेमंद होता है। इसके अधिक लाभ जानने के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े।

प्रश्न – क्या पतंजलि नारी कांति सिरप पीरियड्स में लाभकारी है?

उत्तर – नारी कांति सिरप अनियमित पीरियड की समस्या में लाभकारी होता है।

प्रश्न – दिव्य नारी कांति सिरप का सेवन कैसे करना चाहिए?

उत्तर – नारी कांति सिरप का सेवन सुबह शाम खाने के बाद करना चाहिए। इसकी पूरी सेवन विधि हमने पोस्ट में बताई है।

समीक्षा सारांश

आज के इस लेख में हमने महिलाओं के लिए बनी दिव्य पतंजलि नारी कांति सिरप के फायदे (Benefits of Divya Patanjal Nari Kanti Syrup) के बारे में जानकारी ली। हमने पतंजलि नारी कांति सिरप के नुकसान, नारी कांति सिरप के उपयोग (Patanjali Nari Kanti Syrup Uses in Hindi), कीमत,  व सेवन विधि की भी सूचना प्राप्त की।

मैं आशा करती हूं कि दिव्य नारी कांति सिरप के बारे में लिखी यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हुई होगी। इस लेख के बारे में अपने सुझाव पर विचार हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूले। हमें आपके प्रश्नों का जवाब देने में प्रसन्नता होगी।

Disclaimer: यहाँ लेख में बताये गए तरीके, तथा विधि की हेल्थीह्यूमन पुष्ठी नहीं करता है। ऊपर बताये गए तरीके केवल पाठको के ज्ञानवर्धन के लिए है. इन्हें उपयोग में लाने से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले.

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.