जामुन के ये 17 फायदे व नुकसान सब छुपाते है | Jamun Benefits in Hindi

जामुन खाने के फायदे (Jamun Benefits in Hindi) जामुन खाने के नुकसान, जामुन कब खाएं, सही समय व कैसे खाएं (Jamun Ke Nukan, Fayde, Upyog, Quantity, Time to Eat)

java-plum-jamun-khane-ke-fayde-benefits-nuksan-side-effects-hindi
जामुन के फायदे – Jamun Benefits in Hindi

आज की इस पोस्ट में हम जामुन के बारें में पूरी तरह से जानेंगे। मैं इस लेख में आपको पूरी जानकारी दूंगी कि जामुन खाने का सही समय क्या है? हमें जामुन किस वक्त खाना चाहिए और कब नहीं खाना चाहिए, जामुन खाने का सही तरीका क्या है या नहीं किस तरह से हम इसका सेवन करना चाहिए?

मैं आपको लेख में आगे यह भी बतौंगी कि हमे 1 दिन में कितने जामुन खाने चाहिए और जामुन खाने के क्या-क्या जबरदस्त फायदे होते हैं?

इसके अलावा हम जानेंगे अगर जामुन का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे हमारे शरीर में क्या नुकसान हो सकता है और किन चीजों के साथ जामुन खाने से परहेज करना आवश्यक होता है। आइये जानते है जामुन क्या है, जामुन खाने के फायदे व नुक्सान क्या हैं?

जामुन क्या हैं? (Java Plum in Hindi)

आज के लेख में हम बात करेंगे बहुत ही पौष्टिक फल जामुन के बारे में। जामुन जिसे इंडियन ब्लैकबेरी या जावा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक काले रंग का मौसमी फल है जो किसी औषधि से कम नहीं है।

जामुन का स्वाद खाने में थोड़ा मीठा व कुछ कसैला भी होता हैं। जामुन का फल अधिकतर गर्मियों के मौसम में मतलब मई से जुलाई के महीने में देखने को मिलता हैं। उत्तर भारत में जामुन का बहुत अधिक सेवन किया जाता हैं।

फल जामुन (Jamun)
वैज्ञानिक नाम Syzygium cumini
अंग्रेजी नाम Indian Blackberry or Java Palm
परिवार Myrtaceae
जामुन फल की बनावट व रंग आकर – अंगूर के आकर की बनावट
रंग – गहरे बैंगनी एवं काले रंग के
किस देश में अधिक पैदावार होती हैं?चिली, स्पेन, भारत, दक्षिण अफ्रीका एवं हांगकांग आदि
भारत में उगाने वाले प्रदेश महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, असम

जामुन के गुण (Properties of Jamun in Hindi)

असल में केवल जामुन ही नहीं जामुन की छाल, उसके पत्ते और उसकी गुठली भी औषधि गुणों का भंडार है। जामुन में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, प्रोटीन, आयरन, सोडियम, पोटैशियम व कैल्शियम पाया जाता है।

इसके साथ-साथ जामुन की गुठली में प्लॉट और ग्लाइकोसाइड अच्छी मात्रा में होता है। पर इन सभी पोषक तत्वों का पूरी तरह से फायदा तभी मिलता है जब हम इसका सेवन सही तरीके से करते हैं।

इसके अलावा जामुन है बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं और दोस्तों जामुन का स्वाद थोड़ा खट्टा मीठा और कसैला होता है

जामुन के फायदे (Jamun Benefits in Hindi)

तो सबसे पहले हम बात करते हैं जामुन खाने के क्या-क्या जबरदस्त फायदे होते हैं और किस तरह से जामुन का भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। आये जानते है खाली पेट जामुन खाने के फायदे –

Join WhatsApp

1. जामुन के फायदे इम्युनिटी मजबूत करने में

जामुन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करके आपको बरसाती रोगों से बचा सकता है। जामुन का सीमित मात्रा में सही समय पर सेवन हमारी इम्युनिटी को शक्ति प्रदान करता हैं!

2. जामुन के फायदे हिमोग्लोबिन बढ़ाने में

इसके अलावा जामुन शरीर में खून की कमी को दूर करने में और ब्लड में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप जामुन और आंवले का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पिए तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

3. पेट के रोग में जामुन है रामबाण

जामुन का सेवन करने से हमारा पेट स्वस्थ रहता है यह पेट के रोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

4. पाचन ठीक करने में जामुन खाने के लाभ

अगर आपका पाचन खराब रहता हूं यानी मोशन ठीक तरह से नहीं होता। बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता हो तो उन्हें जामुन का जरूर सेवन करना चाहिए।

5. जामुन खाने के फायदे कब्ज में

कुछ व्यक्तिओं को बहुत लम्बे समय तक कब्ज की समाया बनी रहती हैं। काफी दवाइयाँ खाने के बाद भी उनकी कब्ज की समस्या दूर नहीं होती। ऐसे व्यक्ति अगर नियमित तौर पर जामुन का सेवन करते है तो उनकी कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती हैं।

6. लीवर के रोगों में जामुन खाने के फायदे

जामुन हमारे यकृत (Liver) के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जिन्हें फैटी लीवर की समस्या हो वे रोजाना दों पत्ते जामुन का जूस पिए। ऐसा करने से बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

Join Telegram

7. वजन कम करने में जामुन के पत्तों के फायदे

इसके साथ-साथ जामुन के पत्ते का जूस वजन कम करने के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। इसके सेवन से शरीर का एक्स्ट्रा फैट खत्म होने लगता है।

8. कोलेस्ट्राल कम करने में जामुन खाने के फायदे

जामुन हमारे दिल को स्वस्थ रखने में भी बहुत ही मददगार होता है इसमें कोलेस्ट्रोल को कम करने की बहुत अच्छी क्षमता होती है।

9. स्किन रोगों में जामुन के सेवन के फायदे

अगर आपको स्किन की प्रॉब्लम हो तो आप प्रत्येक दिन जामुन का सेवन करें। यह त्वचा से दाग-धब्बे, मुंहासे की समस्या को दूर कर स्किन को चमकदार बनाता है।

10. मुहँ के छालों में जामुन के रस के फायदे

कई बात पेट में गड़बड़ी होने पर हमारे मुहँ में छाले हो जाते हैं. मुंह में छाले होने पर जामुन की रस लगानी चाहिए, ऐसा करने से छालों में शीघ्र आराम मिलेगा।

11. महिलाओं की समस्या में जामुन के फायदे

जिन महिलाओं को ज्यादा सफ़ेद पानी छूटने की समस्या रहती है उन्हें जामुन का जरूर सेवन करना चाहिए। क्योंकि जामुन की तासीर ठंडी होती है जो हमारे शरीर में बढ़े हुए पित्त को शांत करने में मदद करता है।

12. जामुन की गुठली के लीवर के लिए फायदे

जामुन की गुठली भी हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं जामुन की गुठली भी हमारे लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

13. पथरी (Kidney Stone) की समस्या में जामुन की गुठली के फायदे

जिन्हें पथरी की समस्या हो वह जामुन की गुठली का लगभग 4 से 5 ग्राम चूर्ण ले। इस चूर्ण को रोज 5 से 6 चम्मच दही के साथ मिलकर सेवन करे। ऐसा नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने से रोगीं की पथरी की समस्या दूर हो जाएगी।

14. मुहँ की बदबू दूर करने में जामुन की गुठली का बनाये मंजन

इसके अलावा जामुन की गुठली मुंह की बदबू को दूर करने में बहुत ही सहायक होती है। मुँह से आ रही बदबू दूर करने के लिए आप जामुन की गुठली के पाउडर से दांतों में हल्के हाथ से मंजन करें। इससे दांतों व मसूड़ों को मजबूती भी मिलती है तथा मुहँ की बदबू भी दूर होती हैं।

15. बच्चों के विस्तर पर पेशाब करने की समय से छुटकारा दिलाए जामुन

जामुन की गुठली का 1/4 चम्मच चूर्ण को एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर रात को सोने से पहले बच्चों को पिलाने से बच्चों की बेड पर पेशाब करने की समस्या बंद हो जाती है।

16. शुगर में जामुन के फायदे

डायबिटिक पेशेंट के लिए भी जामुन की गुठली बहुत ही गुणकारी है इसके लिए आप रोजाना जामुन की गुठली का पाउडर ले, जिससे शुगर कंट्रोल होता है।

यदि आपको डायबिटीज की बहुत अधिक समस्या हैं तो आपको जामुन के सिरके का सेवन जरुर करना चाहिए। जामुन का सिरका मधुमेह या डायबिटीज में अमृत के सामान कार्य करता हैं।

17. जामुन है गठिया के रोग को रामबाण इलाज

साथ ही गठिया के उपचार में भी जामुन बहुत ही उपयोगी है। इसकी छाल को खूब उबालकर बचे हुए गोल का लेप घुटनों पर लगाने से जोड़ों में दर्द या फिर गठिया में आराम मिलता है क्योंकि इसमें एंटी-इन्फ्ल्लामेट्री गुण होते हैं।

👉 यह भी पढ़े > केला खाने से हो सकते है ये नुकसान

जामुन खाने का सही समय (Right Time to Eat Java Plum in Hindi)

यह तो हमने बात की जामुन के फायदे और इसे खाने के सही तरीके के बारे में। आइए अब हम बात करते हैं जामुन खाने का सही समय क्या है या इसका किस समय पर सेवन करके हम भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

वैसे तो आप जामुन का इस्तेमाल दिन भर में किसी भी वक्त कर सकते हैं पर एक बात हमेशा ध्यान रखे कि सुबह खाली पेट जामुन नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद भी जामुन ना खाएं। हमे खाना खाने के पहले या फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद तक जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

जैसे कि हम जानते है जामुन की तासीर ठंडी होती है इसलिए आप रात के समय इसे ना खाए तो अच्छा है। क्योंकि कई लोगों को रात को जामुन खाना सूट नहीं पड़ता इससे उन्हें सर्दी-खांसी या बुखार हो सकता है

पूरे दिन में कितनी मात्रा में जामुन खाने चाहिए

चलिए अब हम बात करते हैं जामुन खाने की सही क्वांटिटी के बारे में दिनभर में आपको कितनी मात्रा में जामुन खाना चाहिए।

आपको दिन भर में कम से कम 50 ग्राम जामुन जरूर खाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा आप सौ ग्राम जामुन का सेवन कर सकते हैं। इस मात्रा से अधिक आपको जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा मात्रा में जामुन खाते हैं तो यह फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है।

जामुन खाने के नुकसान (Sides Effects of Jamun in Hindi)

हमे इस लेख में ऊपर जामुन खाने के कई फायदों की बात की। इसमें कोई शक नहीं कि जामुन के सेवन करने से बहुत अधिक फायदे होते हैं लेकिन इसके अधिक सेवन से हानि भी हो सकती हैं। आइये डालते है एक नजर जामुन खाने के नुक्सान पर –

  • अगर आप दिन भर में जरूरत से ज्यादा मात्रा में जामुन खाते हैं तो इससे आपको एसिडिट की समस्या हो सकती हैं।
  • जो लोग इसको एक ही दिन में बहुत ज्यादा खा लेते है उन्हें उल्टी आने की दिक्कत हो सकती हैं।
  • जामुन का अधिक सेवन अपच की समस्या भी उत्पन्न कर सकता हैं।
  • जहाँ जामुन का सीमित मात्रा में सेवन करना कब्ज की समस्या को दूर करता है वही इस स्वादिष्ट फल को अधिक मात्रा में खाने से कब्ज की समस्या भी हो सकती हैं।
  • जरूरत से ज्यादा जामुन खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी डाउन हो सकता है।

जामुन का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

यदि आपका उपवास है तो आपको जामुन खाने से परहेज करना चाहिए। उपवास के समय जामुन का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता हैं।

गर्भवती महिलाओं को जामुन का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से जुरूर पूछना चाहिए। डॉक्टर से बिना पूछे प्रेग्नेंट महिलाये इसे खाने से परहेज करे।

जो महिलाये स्तनपान (बच्चों को दूध पिलाती हैं) कराती हैं उन्हें भी जामुन खाने से पहले एक अच्छे डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

यदि आपको सर्दी-जुकाम हो रहा हैं तो आपको ठीक होने तक जामुन कम ही मात्रा में खाना चाहिए। चूँकि जामुन की तासीर ठंडी होती हैं जिस कारण यह सर्दी-जुकाम की समस्या को और अधिक बढ़ा सकता हैं।

जिन व्यक्तियों को खाँसी हो रही हैं उन्हें जामुन फल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद शीतलता के कारण यह आपकी बीमारी बढ़ा भी सकता हैं।

👉 लेख पढ़े > ड्रैगन फ्रूट के चमत्कारिक फायदे व नुकसान नहीं जानते आप

जामुन सेवन के बाद हमे क्या नहीं खाना चाहिए?

बहुत लोग जामुन का सेवन बहुत करते है ताकि उनको फायदा हो लेकिन उन्होंने उतना फायदा नहीं हो पाता जितना वे चाहते हैं। इसका कारण होता है वे जामुन के साथ या इसे खाने के बाद कुछ ऐसा खा लेते हैं जो नहीं खाना चाहिए। आइये जानते है जामुन खाने के बाद क्या सेवन करने से बचना चाहिए –

  • कभी भी जामुन के साथ या फिर जामुन खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए इससे आपको नुकसान भी हो सकता है।
  • जामुन खाने के बाद पानी भूलकर भी ना पिए, ऐसा करने से सर्दी-खाँसी या जुकाम की समस्या हो सकती हैं।
  • जामुन के साथ या फिर तुरंत बाद में हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। जिसका मतलब है कि आपको इसे खाने के तुरंत बाद भोजन नहीं खाना चाहिए।
  • इसके अलावा जामुन के साथ या फिर जामुन खाने के तुरंत बाद अचार भी नहीं खानी चाहिए।
  • जामुन को खट्टे फलों के साथ खाने से परहेज करना चाहिए।

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

  1. प्रश्न – जामुन किस रोग की दवा है?

    उत्तर – जामुन कई रोग जैसे मधुमेह, गठिया, कब्ज, पेचिस, त्वचा रोगों एवं पेट की कई बिमारियों की दवा हैं।

  2. प्रश्न – जामुन में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

    उत्तर – जामुन में विटामिन सी, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, फ़ास्फ़रोस तथा आयरन आदि पाए जाते हैं।

  3. प्रश्न – जामुन की तासीर कैसी होती हैं?

    उत्तर – जामुन की तासीर ठंडी होती हैं।

अंत में

जामुन के फायदे (Jamun Benefits in Hindi) लेने के लिए यह सुनिश्चित करे कि आप इस फल का सेवन सही मात्रा में ही करे। उम्मीद करते है आपको जामुन खाने के नुक्सान (Jamun Ke Nuksan), जामुन खाने का सही समय आदि के बारें में जानकारी अच्छी लगी होगी।

जामुन खाने के लाभ (Jamun Khane Ke Fayde) के बारे में लिखे इस लेख के बारे में यदि कुछ हमे बताना चाहते है तो कमेंट करके जरुर बताये।

अस्वीकरण

जामुन बहुत ही गुणकारी फल हैं जिस कारण इससे हमे कई लाभ प्राप्त होते हैं. जामुन के फायदे किसी रोग में सुनिश्चित करने के लिए अपने चिकित्सक से अवश्य सम्पर्क करे. ऊपर प्राप्त जानकारी सिर्फ आपके ज्ञानवर्धन के लिए हैं.

👉 सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.