नारी संजीवनी सिरप के 5 लाभ व हानि | Nari Sanjivani Syrup Uses in Hindi

नारी संजीवनी सिरप के फायदे (Nari Sanjivani Syrup Benefits in Hindi) नारी संजीवनी सिरप के उपयोग, नुकसान (Side Effects, Nari Sanjivani Syrup Uses in Hindi)

nari sanjivani syrup uses in hindi
नारी संजीवनी सिरप – Nari Sanjivani Syrup Uses in hindi

आज इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी दवाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं को होने वाली कई बीमारियों को ठीक करने के काम आती है।

हम जिस दवाई की बात करने वाले हैं उसका नाम है नारी संजीवनी सिरप यह सिरप स्त्रियों के लिए बहुत ही लाभकारी है यह उन से जुड़े कई लोगों को ठीक करती है।

इस पोस्ट में हम विस्तार से नारी संजीवनी सिरप के फायदे नुकसान में उपयोग के बारे में चर्चा करेंगे। जिससे आपको स्पष्ट हो जाएगा कि नारी संजीवनी सिरप के क्या क्या लाभ हो सकते हैं।

आइए डालते हैं एक नजर नारी संजीवनी सिरप के फायदे और नुकसान पर –

नारी संजीवनी सिरप क्या है (Nari Sanjivani Syrup in Hindi)

नारी संजीवनी सिरप एक आयुर्वेदिक दवाई है इसके उपयोग से महिलाओं की कई बीमारियां ठीक हो जाती है तथा उनमें आराम मिलता है। नारी संजीवनी सिरप को मनाने में आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग किया गया है।

नारी संजीवनी सिरप एक बहुत ही प्रभावशाली हर्बल टॉनिक है इसका इस्तेमाल करने से महिलाएं एक सुखी व स्वस्थ जीवन जी सकती है। इसका उपयोग करना आसान है जिस कारण कोई भी महिला आसानी से इसका सेवन कर सकती है।

नारी संजीवनी सिरप में मौजूद सामग्री (Nari Sanjivani Syrup Ingredients)

नारी संजीवनी सिरप को बनाने में कई आयुर्वेदिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है जिनमें से कुछ है –

  • अशोक छाल
  • शतावरी
  • मंजिस्ष्ठा
  • नागकेशर  
  • गोक्षुर
  • दशमूल
  • लाल चन्दन
  • पलाश…आदि

👉 यह भी पढ़े > कानों से आती है आवाज तो सारिवादी वटी के बारें में जरुर जाने

नारी संजीवनी सिरप के फायदे (Nari Sanjivani Syrup Benefits in Hindi)

नारी संजीवनी सिरप एक बहुत ही प्रभावशाली आयुर्वेदिक स्वरस है जिसका इस्तेमाल करने से बहुत से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं नारी संजीवनी सिरप के फायदे के बारे में –

Join WhatsApp

1. रक्त प्रदर में नारी संजीवनी सिरप के फायदे

रक्त प्रदर मतलब यूटरिन ब्लीडिंग जिसे सामान्य भाषा में गर्भाशय में खून आना भी कह सकते हैं यह एक ऐसी समस्या है जो बहुत सी महिलाओं में देखने को मिलती है।

यदि किसी भी महिला को यूटरिन ब्लीडिंग की समस्या हो तो यह उनकी मां बनने की संभावना को कम कर सकती है इसीलिए इस समस्या पर जल्द से जल्द ध्यान देना आवश्यक होता है।

रक्त प्रदर की समस्या में नारी संजीवनी सिरप का उपयोग किया जा सकता है इसमें मौजूद तत्व खून आने की समस्या में काफी राहत प्रदान करते हैं।

2. पीरियड्स की पीड़ा में नारी संजीवनी सिरप के लाभ

अगर आपको पीरियड्स में पीड़ा होती है तो भी आप नारी संजीवनी सिरप के फायदे उठा सकते हैं यह इस समस्या में बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

जैसा कि आप जानते ही हैं महिलाओं को हर महीने पीरियड या मासिक धर्म होते हैं जिस कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत सी स्त्रियों को पीरियड के कारण बहुत दर्द भी होता है।

अगर आपको भी मासिक धर्म के समय बहुत तेज दर्द होता है तो ऐसी स्थिति में आप नारी संजीवनी सिरप का उपयोग कर सकती है। इस सिरप में मौजूद आयुर्वेदिक औषधियां दर्द में राहत दिलाने के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है।

Join Telegram

3. श्वेत प्रदर में नारी संजीवनी सिरप के फायदे

श्वेत प्रदर अगर अधिक मात्रा में होने लगे तो यह समस्या बन जाती है क्योंकि इसके कारण महिलाओं के शरीर में बहुत अधिक कमजोरी आ जाती है।

श्वेत प्रदर को अंग्रेजी में वाइट डिस्चार्ज या ल्यूकोरिया के नाम से भी जाना जाता है इस स्थिति में महिला के योनि से सफेद तरल पदार्थ बाहर निकलता रहता है।

अगर यह है सफेद तरल पदार्थ अधिक मात्रा में महिला के शरीर से बाहर आने लगता है तो यह शरीर में कमजोरी का कारण बन सकता है इसलिए जल्द से जल्द किसके निपटान पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

वाइट डिस्चार्ज की समस्या में राहत पाने के लिए भी आप नारी संजीवनी सिरप का सेवन कर सकती है यह सिरप इस समस्या में भी बहुत लाभप्रद साबित हो सकता है।

👉 यह भी पढ़े > पेट दर्द, कब्ज आदि कई रोंगों में पतंजलि शुद्धि चूर्ण के फायदे

4. हार्मोन असंतुलन में नारी संजीवनी सिरप के बेनिफिट्स

महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा अधिक हार्मोन अल असंतुलन देखा जाता है इसी कारण उनके शरीर में इतने अधिक बदलाव होते हैं।

महिलाओं को मासिक धर्म के समय हार्मोन असंतुलन का सामना करना पड़ता है तथा प्रेग्नेंसी के समय भी ऐसी ही स्थिति होती है।

हार्मोन असंतुलन के कारण उनका शरीर अच्छे से कार्य नहीं कर पाता जिस कारण वह मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से अस्वस्थ महसूस करती हैं। हार्मोन असंतुलन मैं आराम पाने के लिए नारी संजीवनी सिरप का उपयोग करना एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है।

5. अनियमित मासिक धर्म में नारी संजीवनी सिरप के फायदे

मासिक धर्म महिलाओं में हर महीने होने वाली प्रक्रिया होती है जो 23 से 35 दिनों के बीच होना सही मानी जाती है।

यदि महिलाओं को पीरियड्स बहुत जल्दी या बहुत देर से होते हैं या कभी-कभी नहीं होते हैं तो यह उनके शारीरिक व मानसिक दोनों सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

अनियमित मासिक धर्म की समस्या में आप नारी संजीवनी सिरप का उपयोग करके देख सकती है। इस सिरप में कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के गुण मिले होने के कारण यह अनियमित पीरियड्स की समस्या में बहुत लाभकारी साबित होता है।

नारी संजीवनी सिरप के नुकसान (Nari Sanjivani Syrup Side Effects)

नारी संजीवनी सिरप को बनाने में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का उपयोग किया गया है इसलिए इसके नुकसान के होने की संभावना कम है।

लेकिन अधिक मात्रा में तथा गलत ढंग से उपयोग करने पर इसके नुकसान हो सकते हैं। हमें नारी संजीवनी सिरप के साइड इफेक्ट्स या नुकसान के बारे में कोई भी डाटा प्राप्त नहीं हुआ है इसलिए डॉक्टर से पूछने के बाद ही इसका सेवन करें।

👉 यह भी पढ़े > वजन बढ़ गया है तो खाएं पतंजलि वेट गो

नारी संजीवनी सिरप के उपयोग (Nari Sanjivani Syrup Uses in Hindi)

नारी संजीवनी सिरप एक बहुत ही लाभप्रद आयुर्वेदिक सिरप है जिसका इस्तेमाल करने से लोगों को बहुत फायदा हुआ है। चलिए डालते हैं एक नजर नारी संजीवनी सिरप के उपयोग पर –

  • महिलाएं कमर दर्द की समस्या में राहत पाने के लिए नारी संजीवनी सिरप का सेवन कर सकती हैं।
  • पेट दर्द में राहत पाने के लिए भी नारी संजीवनी सिरप का सेवन किया जा सकता है।
  • शारीरिक कमजोरी दूर करने में यह सिरप उपयोग में लाया जा सकता है।
  • मासिक धर्म के समय अधिक खून आने की स्थिति में नारी संजीवनी सिरप का उपयोग कर सकते हैं।
  • शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नारी संजीवनी सिरप उपयोगी साबित हो सकता है।
  • नारी संजीवनी सिरप शरीर की भूख बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

नारी संजीवनी सिरप की सेवन विधि (Nari Sanjivani Syrup Dosage)

नारी संजीवनी सिरप के सेवन के तरीके की बात करें तो इसका सेवन डॉक्टर के बताए अनुसार है या फिर इस के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार ही करना चाहिए।

नारी संजीवनी सिरप के पैकेट पर लिखे निर्देशों के अनुसार आप दिन में दो बार भोजन के बाद नारी संजीवनी सिरप एक – एक चम्मच सेवन कर सकती है।

नारी संजीवनी सिरप कहां से खरीदें (Buy Nari Sanjivani Syrup)

नारी संजीवनी सिरप को आप अपने पास के किसी भी नजदीकी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं यह आपको आसानी से आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाएगा।

अगर आपके आसपास यह सिरप उपलब्ध नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, आदि से ऑर्डर करके भी मंगा सकते हैं।

👉 यह भी पढ़े > दिल की बिमारियों की सबसे अच्छी दवा हृदयामृत वटी

नारी संजीवनी सिरप की कीमत (Nari Sanjivani Syrup Price)

नारी संजीवनी कई आयुर्वेदिक कंपनी द्वारा बनाया जाता है इसलिए आपको जो भी प्रमाणिक कम्पनी का यह उत्पाद मिले आप सेवन कर सकते है.

नारी संजीवनी सिरप के प्राइस की बात करें तो इसका 200ml का पैकेट लगभग ₹200 का आता है

₹200 = 200ml सिरप

समय बीतने के साथ संजीवनी सिरप की कीमत में बदलाव होना निश्चित है।

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – नारी संजीवनी सिरप के क्या फायदे हैं?

उत्तर – नारी संजीवनी सिरप अनियमित मासिक धर्म, श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर आदि समस्याओं में लाभकारी होता है। विस्तार से जानने के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े।

प्रश्न – क्या अनियमित मासिक धर्म में नारी संजीवनी सिरप उपयोगी होता है?

उत्तर – जी हां, अनियमित मासिक धर्म की समस्या में नारी संजीवनी सिरप आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

प्रश्न – क्या नारी संजीवनी सिरप शारीरिक शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद है?

उत्तर – कई ताकतवर आयुर्वेदिक औषधियां मौजूद होने के कारण नारी संजीवनी सिरप महिलाओं की शारीरिक शक्ति बढ़ाने के काम भी आता है।

अंत में

आज इस लेख में हमने स्त्रियों के लिए उपयोगी नारी संजीवनी सिरप के फायदे (Nari Sanjivani Syrup Benefits in Hindi) के बारे में जानकारी ली। साथ ही में हमने नारी संजीवनी सिरप के नुकसान, सेवन विधि पर कीमत के बारे में भी जाना।

मैं आशा करती हूं कि आपको नारी संजीवनी सिरप के उपयोग (Nari Sanjivani Syrup Uses in Hindi) के बारे में लिखा यह लेख बेहद ज्ञानवर्धक लगा होगा। अगर आप किसी और आयुर्वेदिक दवाई के बारे में जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “नारी संजीवनी सिरप के 5 लाभ व हानि | Nari Sanjivani Syrup Uses in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.