पतंजलि नारी सुधा सिरप के 7 फायदे | Patanjali Nari Sudha Syrup in Hindi

पतंजलि नारी सुधा सिरप के फायदे (Nari Sudha Syrup Benefits in Hindi) नारी सुधा सिरप के नुकसान, उपयोग (Side Effects, Uses of Patanjali Nari Sudha Syrup in  Hindi)

patanjali-nari-sudha-syrup-in-hindi-benefits-side-effects-uses
पतंजलि नारी सुधा सिरप – Nari Sudha Syrup Uses

आधुनिक समय में देखा जा रहा है कि औरतों को मासिक धर्म के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी महिलाओं को पीरियड ज्यादा होने लगते हैं और कभी पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

इन समस्याओं के होने के कारण औरत के शरीर में कमजोरी आ जाती है और वह काफी निराश रहने लगती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन भी किया जाता है लेकिन अच्छे परिणाम नहीं मिलते।

इसीलिए औरतों की समस्या को ध्यान में रखते हुए” बाबा रामदेव” के प्रयासों से आयुर्वेदिक तरीके से पतंजलि की नारी सुधा सिरप को निर्मित किया गया।

आइये जानते है पतंजलि नारी सुधा सिरप के फायदे और नुकसान के बारें में –

पतंजलि नारी सुधा सिरप क्या है (Patanjali Nari Sudha Syrup in Hindi)

नारी सुधा सिरप औरतों के मासिक धर्म के समस्याओं को दूर करने में वरदान साबित हो सकती है क्योंकि यह सिरप आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों द्वारा निर्मित की जाती है।

नारी सुधा सिरप एक ऐसा सिरप है जो महिलाओं की बहुत सी समस्याओं का समाधान आसानी से कर देती है। इस सिरप के नियमित सेवन से मासिक धर्म में होने वाले अधिक रक्तस्राव, कमजोरी और दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

इस सिरप का लगातार और सही तरीके से सेवन करने से महिलाओं में पीरियड्स का संतुलन बना रहता है। और महिलाओं के शरीर में कमजोरी भी नहीं होती। नारी सुधा सिरप औरतों के लिए काफी लाभकारी सिरप है।

यदि कोई भी औरत पीरियड्स के दौरान अधिक रक्त स्राव की समस्या से परेशान है तो उसे नारी सुधा सिरप का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इस सिरप के सेवन से ,वह इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

साथ ही साथ इस सिरप का सेवन करने से महिलाओं में काफी सारे पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है जो स्वस्थ शरीर के लिए काफी आवश्यक होते हैं। इस सिरप के सेवन से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है जिन औरतों को खून की कमी की शिकायत रहती है उन्हें इसका सेवन अवश्य करना चाहिएं।

Join WhatsApp

नारी सुधा सिरप औरतों के लिए काफी फायदेमंद है आइए आगे इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

पतंजलि नारी सुधा सिरप के घटक (Nari Sudha Syrup Ingredients)

दिव्य नारी सुधा सिरप को बनाने में निम्नलिखित आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग किया गया है –

  • रक्त चंदन
  • अशोक
  • लोधरा
  • मोचरस
  • धताकी फूल
  • अमला
  • दारू हल्दी
  • नागकेसर नागरमोथा
  • पत्रंग
  • अश्वगंधा
  • शतावरी
  • लाल सुपारी
  • सौंठ
  • चीनी…आदि

👉 यह भी पढ़े > नारी सुधा टैबलेट के ये फायदे कोई नहीं बताता

नारी सुधा सिरप के फायदे (Patanjali Nari Sudha Syrup Benefits in Hindi)

नारी सुधा सिरप को विभिन्न प्रकार की चुनिंदा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के मिश्रण से बनाया गया है। आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी होती है। इसीलिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों द्वारा निर्मित दवाई भी मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी होती है और नारी सुधा सिरप का सेवन करने से मानव शरीर को काफी फायदे हो सकते हैं –

1. मासिक धर्म के समय कमजोरी दूर करने में पतंजलि नारी सुधा सिरप के फायदे

अधिकतर देखा गया है जब औरत को मासिक धर्म होते हैं तो वह काफी कमजोरी व थकान महसूस करती है। जिसकी वजह से उसका मन किसी भी काम में नहीं लगता। इसीलिए यदि आप इस समस्या को समाप्त करना चाहते हैं तो नारी सुधा सिरप का सेवन करें।

इसका सेवन करने से मासिक धर्म के समय किसी भी प्रकार की कमजोरी महसूस नहीं होगी और हारमोंस का संतुलन बना रहेगा। इस दवाई को बनाने में सोंठ का इस्तेमाल किया गया है। पीरियड के समय महिलाओं के लिए सोंठ का सेवन अच्छा माना जाता है इसी वजह से यह दवाई और भी खास हो जाती है।

Join Telegram

2. सफेद स्राव  की समस्या से छुटकारा पाने में नारी सुधा सिरप के फायदे

सफेद स्राव की समस्या से लगभग 10 में से 8 महिलाएं पीड़ित हैं। यह समस्या बहुत ही आम होती जा रही है। यह समस्या पीरियड होने से पहले और बाद में होती है।

सफेद स्राव की वजह से ही औरतों को थकान व कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपको इस रोग से छुटकारा पाना है तो आप नारी सुधा सिरप का सेवन करें। इस दवाई को सतावर और अश्वगंधा जैसी खास आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों द्वारा निर्मित किया गया है जो कि आपको पीरियड के समय होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसीलिए इस सिरप का सेवन करने से आपको सफेद स्राव जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

3. एनीमिया से छुटकारा पाने में नारी सुधा सिरप के बेनिफिट्स

एनीमिया एक ऐसा रोग है जिसके होने से मनुष्य का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। एनीमिया का मतलब है खून की कमी।

खून की कमी ,जब भी किसी के शरीर में होती है तो हीमोग्लोबिन की कमी आ जाती है। और हीमोग्लोबिन एक ऐसा कारक है जो शरीर में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखता है और यदि हीमोग्लोबिन ही कम हो जाएगा तो तो शरीर में कमजोरी पीलिया जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

खून की कमी या एनीमिया अधिकतर औरतों में ही होता है क्योंकि पीरियड्स के समय उनका काफी ब्लड लॉस हो जाता है जिससे शरीर में खून की कमी आ जाती है। खून की कमी की पूर्ति करने के लिए औरतों को नारी सुधा सिरप का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर में नए सिरे से रक्त का निर्माण कार्य शुरू हो जाता है जिससे एनीमिया की बीमारी को खत्म करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

4. बार-बार मासिक धर्म होने की समस्या से छुटकारा

कई बार महिलाओं के सामने ऐसी समस्या आती है कि उन्हें 1 महीने में दो से तीन बार पीरियड्स  आने लगते हैं। ऐसी समस्या बार-बार होने से महिलाओं के शरीर में खून की कमी और कमजोरी हो जाती है और महिला का शरीर इतना दुर्बल हो जाता है कि उसे चलने में भी परेशानी होती है। इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को नारी सुधा सिरप का सेवन करना चाहिए।

यदि महिलाएं इसका सेवन करेंगे तो उनका मासिक धर्म का सर्कल सही तरीके से चलेगा और उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। और नारी सुधा सिरप का सेवन करने से शरीर में कमजोरी भी नहीं होगी।

5. अधिक  रक्त स्राव की समस्या में पतंजलि नारी सुधा सिरप के फायदे

मासिक धर्म के दौरान कई बार ऐसा होता है कि रक्त का बहाव अधिक होने लगता है। इस स्थिति में महिला का शरीर एकदम निढाल हो जाता है। ऐसा हारमोंस के असंतुलन के कारण होता है। जब हमारे शरीर में असामान्य हारमोंस जन्म लेता है तो इस तरह की असामान्य समस्याएं जन्म लेती हैं।

यदि महिलाओं को इस तरह की समस्या से बचना है तो पतंजलि की नारी सुधा सिरप का सेवन करना चाहिए। यह सिरप महिलाओं के शरीर में हारमोंस के असंतुलन को जल्द ही ठीक कर देती है, जिससे महिलाओं को कभी भी असामान्य या अधिक रक्तस्राव की समस्या नहीं होती है।

👉 यह भी पढ़े > मोटापा घटाने की बेहतरीन दवाई मेदोहर वटी

6. मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द में लाभकारी

किसी भी महिला को जब पीरियड आते हैं तो उन्हें पेट या कमर में दर्द होने लगता है। यह समस्या मासिक धर्म शुरू होने से 1 से 2 घंटे पहले ही शुरू हो जाती है और किसी किसी महिला को यह समस्या 1 दिन पहले से ही होने लगती है।

कभी-कभी महिलाओं को असहनीय पेट दर्द भी होता है। इस पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए वह कई तरह की दवाइयों का सेवन करती है जो मासिक धर्म के दौरान बिल्कुल भी सही नहीं होती। उन दवाइयों का सेवन करने से आगे चलकर और भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यदि आप पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से बचना चाहते हैं तो नारी सुधा सिरप का सेवन करें। इसका सेवन करने से आपको जल्द ही पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

7. पीसीओडी व गुप्तांग में खुजली जैसी समस्याओं में लाभकारी

महिलाओं में पीसीओडी की समस्या बढ़ती जा रही है। अधिकतर महिलाएं डॉक्टर की सलाह से इस समस्या में अपना चिकित्सक उपचार भी कराते हैं लेकिन कुछ महिलाएं इसको नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। यह समस्या एक गंभीर रूप ले सकती है।

यदि किसी भी महिला के गुप्तांग में खुजली जैसी समस्या है तो इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि सही समय पर इसका उपचार होना आवश्यक है। पीसीओडी और गुप्तांग खुजली से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं नारी सुधा सिर्फ का सेवन कर सकती है।

इसका सेवन करने से महिलाओं को इन समस्याओं से बहुत ही जल्द राहत मिल जाएगी। और यदि आप सावधानियां बरतें गे तो दोबारा यह समस्या नहीं होंगी।

पतंजलि नारी सुधा सिरप के नुकसान (Nari Sudha Syrup Side Effects)

डिब्बे नारी सुधा सिरप को आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा निर्मित किया गया है इसलिए इससे नुकसान होने की संभावना बहुत कम है आयुर्वेदिक दवाइयों के नुकसान तब ही होते हैं जब इनका गलत तरीके से एवं अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।

हमें पतंजलि नारी सुधा सिरप के साइड इफेक्ट्स या नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है इसके नुकसान के बारे में अधिक जानने के लिए आप आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

फिर भी आप कुछ बातों का ध्यान रख सकती है जैसे –

  • नारी सुधा सिरप का उपयोग निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए ओवरडोज से बचे।
  • प्रेग्नेंट स्त्रियों को इसका सेवन चिकित्सा की सलाह से करना चाहिए।
  • यदि आप पहले से ही किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं तो इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नारी सुधा सिरप के उपयोग (Patanjali Nari Sudha Syrup Uses in Hindi)

नारी सुधा सिरप महिला स्वास्थ्य के लिए एक बहुत बेहतरीन टॉनिक माना जाता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी है जैसे-

  • नारी सुधा सिरप मासिक धर्म के दौरान होने वाली सामान्य कमजोरी को दूर करने में काफी उपयोगी होता है।
  • नारी सुधा सिरप महिलाओं में होने वाले पीठ दर्द और पेट दर्द में काफी उपयोगी होती है।
  • नारी सुधा सिरप शरीर में रक्त का संतुलन बनाने में काफी उपयोगी होती है।
  • नारी सुधा सिरप शरीर में हारमोंस के असंतुलन को सामान्य करने में काफी उपयोगी है।
  • यह सिरप अनियमित मासिक धर्म से छुटकारा दिलाने में काफी उपयोगी होती है।
  • इस सिरप का उपयोग सफेद स्राव को रोकने में किया जा सकता है।
  • इस सिरप का उपयोग भूख को बढ़ाने में भी किया जा सकता है।

पतंजलि नारी सुधा सिरप सेवन विधि (Nari Sudha Side Effects)

पतंजलि नारी सुधा सिरप के खाने के तरीके की बात करें तो इसे चिकित्सक के कहे अनुसार या फिर इसके पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार ही लेना चाहिए।

नारी सुधा सिरप के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार आप भोजन के बाद एक से दो चम्मच सिरप समान मात्रा में थोड़े गुनगुने पानी के साथ दिन में 2 बार ले सकती हैं।

सुधा सिरप कब सेवन करनी चाहिए?भोजन के बाद
कैसे सेवन करना है?1 से 2 चम्मच (गुनगुने पानी में)
कितनी बार सेवन करना है?दिन में 2 बार

👉 यह भी पढ़े > कुटजघन वटी है बहुत गुणकारी, जाने अभी फायदे

पतंजलि नारी सुधा सिरप कहां से खरीदें (How to Buy Nari Sudha Syrup)

पतंजलि नारी सुधा सिरप को आप आपके पास के किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं यदि आप ऑनलाइन ऑर्डर करना चाहते हैं तो पतंजलि की ऑनलाइन वेबसाइट या अमेजॉन या फ्लिपकार्ट से भी आर्डर करके घर पर मंगा सकते हैं।

पतंजलि नारी सुधा सिरप की कीमत (Patanjali Nari Sudha Syrup Price)

नारी सुधा सिरप के प्राइस की बात करें तो इसका 200ml का पैक लगभग ₹75 का आता है।

₹75 = 200ml नारी सुधा सिरप

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – क्या नारी सुधा सिरप असमानीय मासिक धर्म में फायदेमंद है?

उत्तर – जी हां ऐसा माननीय मासिक धर्म की समस्या में नारी सुधा सिरप का उपयोग कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े।

प्रश्न – क्या नारी सुधा सिरप लुकोरिया में लाभ करता है?

उत्तर – जी हां, नारी सुधा सिरप लिकोरिया की समस्या में भी फायदेमंद होता है।

प्रश्न – क्या गर्भवती महिलाएं नारी सुधा सिरप का सेवन कर सकती है?

उत्तर – इस बारे में हमें कोई भी जानकारी नहीं मिली है। इसलिए नारी सुधा सिरप का उपयोग करने से पहले गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सारांश व समीक्षा

इस पोस्ट में हमने महिलाओं में होने वाली बीमारी की दवाई पतंजलि नारी सुधा सिरप के फायदे (Patanjali Nari Sudha Syrup in Hindi) के बारे में बात की। साथ ही में हमने पतंजलि नारी सुधा सिरप के नुकसान, नारी सुधा सिरप के उपयोग (Patanjali Nari Sudha Syrup Uses in Hindi), सेवन विधिकीमत के बारे में भी जाना।

मैं आशा करती हूं कि आपको पतंजलि नारी सुधा सिरप के बारे में यह पोस्ट बहुत ज्ञानवर्धक लगी होगी। आप अन्य कौन-सी हेल्थ से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं इस बारे में हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूले।

Disclaimer: इस पोस्ट में बताये तरीके, विधि व दावों की हेल्थीह्यूमन डॉट कॉम पुष्ठी नहीं करता। इन्हें सिर्फ परामर्श की तरह ले। इस प्रकार के किसी भी उपचार/दवा/डाइट अम्ल में लाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरुर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.