महाशंख वटी के 7 अचूक फायदे | Patanjali Mahashankh Vati Uses in Hindi

पतंजलि दिव्य महाशंख वटी टैबलेट के फायदे (Divya Mahashankh Vati Tablet Benefits) महाशंख वटी के नुकसान, उपयोग (Side Effects, Patanjali Mahashankh Vati Uses in Hindi)

divya-patanjali-mahashankh-vati-uses-in-hindi-benefits
Patanjali Mahashankh Vati Uses in Hindi

अगर आप आयुर्वेद या जड़ी बूटियों के बारे में थोड़ी भी जानकारी रखते हैं तो आपको मालूम होगा कि महाशंख वटी को कितना अधिक लाभकारी माना गया है।

लेकिन आज के समय में लोग ऐसी आयुर्वेदिक दवाइयों के फायदों के बारे में भूलते जा रहे हैं या उन्हें पता ही नहीं है जिस कारण इनका इस्तेमाल ना कर पाने के कारण वे अपने बहुत से रोग ठीक नहीं कर पाते।

आज हम आपके लिए पतंजलि महाशंख वटी के बारे में जानकारी लाए हैं जिसके उपयोग से कई बीमारियों को आसानी से ठीक किया जा सकता है तथा इसका सेवन करना भी बहुत आसान है।

तो चलिए जानते हैं दिव्य पतंजलि महाशंख वटी के फायदे और नुकसान के बारे में –

पतंजलि महाशंख वटी क्या है (Patanjali Mahashankh Vati in Hindi)

महाशंख वटी पतंजलि की दिव्य फार्मेसी द्वारा तैयार की गई एक बहुत ही बेहतरीन दवाई है इस दवाई को मुख्यतः शंख भस्म से तैयार किया जाता है।

इस दवाई को मुख्यतः पेट से जुड़े रोगों को ठीक करने के लिए बनाया गया है। इसके सेवन से पेट को आंतरिक मजबूती मिलती है जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

अगर आपको पाचन संबंधित कोई समस्या रहती है या फिर कोई अन्य बीमारी है तो आप महाशंख वटी का सेवन कर सकते हैं। इसके और भी उपयोग हैं जिनके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे इसलिए इस पोस्ट को पढ़ते रहें।

पतंजलि महाशंख वटी में मौजूद घटक (Mahashankh Vati Ingredients)

दिव्य महाशंख वटी को बनाने में कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का उपयोग किया गया है जिनमें से कुछ के नाम निम्नलिखित है –

शंख भस्महरड़शुद्ध हींग
अजवायनहरीतकीसौंठ
काली मिर्चसमुद्र नमकसेंधा नमक
शुद्ध तन्कानाकाला नमकपिप्पल
शुद्ध गंधकपिप्पलामूलचित्रमूल
मनिहारी नमकसज्जीक्षरदांतीमूल…आदि

👉 यह भी पढ़े > बीमारी ना हो इसके लिए खाएं इम्यूनोग्रिट

Join WhatsApp

पतंजलि महाशंख वटी के फायदे (Patanjali Mahashankh Vati Benefits in Hindi)

दिव्य महाशंख वटी एक बहुत ही फायदेमंद जड़ी बूटियों द्वारा बनाई गई वटी है जिसके इस्तेमाल से बहुत से लोगों को लाभ पहुंच रहा है। आइए डालते हैं एक नजर दिव्य पतंजलि महाशंख वटी के फायदे पर  –

1. अपच में पतंजलि महाशंख वटी के फायदे

बहुत से लोगों को अपच की समस्या रहती है अपच को बदहजमी के नाम से भी जाना जाता है इसके होने पर हमें हमारा पेट असहज महसूस होता है।

अपच होने का सीधा सा मतलब होता है कि हमारा खाना ठीक प्रकार से पच नहीं पा रहा है जिस कारण हमें बदहजमी की समस्या हो रही है। यदि अपच की समस्या बहुत समय तक रहती है तो इसमें पेट दर्द भी हो सकता है।

अगर आपको अक्सर खाना खाने के बाद अपक्ष होता है तो इसके लिए आप पतंजलि महाशंख वटी का सेवन कर सकते हैं यह टेबलेट अपच की समस्या में बहुत लाभकारी होती है।

महाशंख वटी को बनाने में ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग किया गया है जो अपच जैसी पेट से जुड़ी कई बिमारियों में आराम पहुंचाने का कार्य करती है।

2. पेट दर्द में महाशंख वटी के लाभ

पेट हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है इसमें जब भी कोई गड़बड़ी होती है तो सबसे पहले यह पेट दर्द के साथ संकेत देता है।

Join Telegram

कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता है तो किसी को पेट के दर्द की समस्या बनी ही रहती है जिस कारण वह अच्छा महसूस नहीं करते।

यदि आपको अक्सर पेट में दर्द होता रहता है या कुछ गलत खानपान की वजह से पेट दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप पतंजलि महाशंख वटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिव्य महाशंख वटी का सेवन करने से पेट दर्द में आराम मिलता है अगर आपको अपच के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द रहता है तो भी आप महाशंख वटी का सेवन कर सकते हैं।

3. फूड प्वाइजनिंग में पतंजलि महाशंख वटी के फायदे

फ़ूड पोइज़निंग की समस्या से तो आप परिचित होंगे ही जब हम कुछ गलत खा लेते हैं या भोजन अधिक मात्रा में सेवन कर लेते हैं तो हमें फ़ूड पोइज़निंग हो जाती है।

फूड पॉइजनिंग अधिकतर बासी खाना खाने या फिर ऐसा खाना खाने से होती है जो दूषित होता है इसके होने पर दस्त उल्टी बुखार आना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

आप फूड प्वाइजनिंग में तुरंत आराम पाने के लिए पतंजलि महाशंख वटी का सेवन कर सकते हैं यह दवाई दूषित खाने से होने वाली परेशानी में काफी फायदा करती है।

दिव्य महाशंख वटी को बनाने में पिप्पली, हींग जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया गया है जो पेट संबंधित परेशानी जैसे अपच फ़ूड पोइज़निंग आदि में बहुत लाभकारी होते हैं।

👉 यह भी पढ़े > लिथोम टैबलेट के ये फायदे सब छुपाते है

4. गैस की समस्या में दिव्य महाशंख वटी के फायदे

अगर हाल ही के कुछ वर्षों में पेट से जुड़े रोगों के बढ़ने की बात करी जाए तो पेट में गैस बनने की समस्या सबसे अधिक दिखाई दी है।

अक्सर देखा गया है कि भोजन करने के बाद बहुत से लोगों के पेट में गैस बनता है यदि आप बहुत देर तक भूखे रहते हैं तो भी पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।

अगर आपको बार-बार गैस बनने की समस्या होती है आपका पेट फुला हुआ महसूस होता है तो महाशंख वटी आपके काम आ सकती है।

पतंजलि महाशंख वटी को बनाने में हींग, चित्रक, पिप्पली जैसे कई तत्व उपयोग में लाए गए हैं जो पेट में गैस बनने की समस्या में बहुत आराम पहुंचाते हैं।

5. दस्त में पतंजलि महाशंख टैबलेट के लाभ

कब्ज की समस्या में व्यक्ति इतना परेशान नहीं रहता जितनी परेशानी वाली बात दस्त लगने पर हो जाती है दस्त व्यक्ति को बार-बार सोच के लिए जाना पड़ता है।

अगर आपको जरा सा कुछ खाने पर या फिर किसी और कारण बस दस्त लगने की शिकायत हो जाती है तो ऐसे में महाशंख वटी आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।

महाशंख वटी में बहुत सी जड़ी बूटियां मिली हुई है जो दस्त तथा डायरिया जैसी समस्याओं में बहुत आराम करती है आपको डायरिया या दस्त में एक बार महाशंख वटी का इस्तेमाल करके जरूर देखना चाहिए।

6. एसिडिटी में दिव्य महाशंख वटी के बेनिफिट्स

हमारे पेट में हाइड्रोक्लोरिक अमल होता है इस उम्र का काम होता है कि हम जो भी भोजन खाते हैं उनको टुकड़ों टुकड़ों में तोड़ कर पचाना।

तो आप समझ गए होंगे कि हाइड्रोक्लोरिक का हमारे पेट में रिलीज होकर भोजन को बचाना कितना अधिक जरूरी है। लेकिन समस्या तब आ जाती है जब हाइड्रोक्लोरिक अम्ल अधिक मात्रा में हमारे पेट में निकलने लगता है।

जब हमारे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है तो ऐसे में पेट में जलन होने लगती है जिसे हम आम भाषा में एसिडिटी कह देते हैं।

एसिडिटी की समस्या में सीने में जलन खट्टी डकार आना पेट फूलना घबराहट होना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं एसिडिटी मैं आराम पाने के लिए आप पतंजलि दिव्य महाशंख वटी का सेवन कर सकते हैं।

महाशंख वटी के कई महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक तत्वों के बने होने के कारण यह टेबलेट एसिडिटी जैसी कई समस्याओं में बहुत लाभकारी होती है।

7. भूख बढ़ाने में पतंजलि महाशंख वटी के फायदे

भूख का सही अनुपात में लगना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि जब हमें भूख कम लगती है तो हम भोजन अच्छी तरह से नहीं करते जिस कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

इसलिए जरूरी है कि हम अपनी भूख का ध्यान रखें तथा जब हमें भूख कम लगे तो जल्द से जल्द इसे बढ़ाने पर ध्यान दें। यदि आपको भी भूख कम लगती है तो महाशंख वटी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

अपनी भूख को बढ़ाने के लिए आप दिव्य पतंजलि महाशंख वटी का सेवन कर सकते हैं यह भूख बढ़ाने के लिए एक कारगर औषधि है।

👉 यह भी पढ़े > बच्चे नहीं हो रहे तो बस संतति सुधा ही है हल

पतंजलि महाशंख वटी के नुकसान (Divya Mahashankh Vati Side Effects)

वैसे तो दिव्य महाशंख वटी को बनाने में आयुर्वेदिक तत्वों का उपयोग किया गया है जिस कारण इसके नुकसान होने की संभावना बहुत कम है। लेकिन गलत ढंग से या अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं इसलिए डॉक्टर के परामर्श के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

हमारे द्वारा की गई रिसर्च में हमें दिव्य महाशंख वटी के साइड इफेक्ट्स या नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है फिर भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे –

  • जिन व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर अधिक रहता है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को महाशंख वटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछना चाहिए।
  • बच्चों को दूध पिलाने वाली स्त्रियों को बिना डॉक्टर की सलाह के महाशंख वटी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • महाशंख वटी का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं इसलिए निर्धारित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें।

पतंजलि महाशंख वटी के उपयोग (Patanjali Mahashankh Vati Uses in Hindi)

दिव्य महाशंख वटी एक बहुत ही प्रभावशाली आयुर्वेदिक दवाई है जिसका इस्तेमाल करने से पेट के कई रोगों में फायदा प्राप्त किया जा सकता है। चलिए डालते हैं एक नजर दिव्य पतंजलि महाशंख वटी के उपयोग पर –

  • पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए महाशंख वटी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • महाशंख वटी पाइल्स की समस्या में भी उपयोग में लाई जा सकती है।
  • एसिड रिफ्लक्स होने पर पतंजलि महाशंख वटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कब्ज की समस्या में भी महाशंख वटी का उपयोग किया जा सकता है।
  • महाशंख वटी डायरिया होने पर भी उपयोग में लाई जा सकती है।
  • छोटी बड़ी आंत को सेहतमंद बनाने के लिए भी महाशंख वटी का उपयोग कर सकते हैं।

👉 यह भी पढ़े > हर स्त्री को पीना चाहिए नारी जीवन सिरप

पतंजलि महाशंख वटी की सेवन विधि (Patanjali Mahashankh Vati Dosage)

दिव्य महाशंख वटी का सेवन डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए इसके अलावा आप इस दवाई के पैकेट पर लिखे निर्देशों के अनुसार भी इस टेबलेट का सेवन कर सकते हैं।

दिव्य महाशंख वटी टैबलेट के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार आप सुबह में भोजन के आधे घंटे बाद एक गोली गुनगुने पानी से तथा शाम में भोजन के आधे घंटे बाद एक गोली गुनगुने पानी से ले सकते हैं।

ध्यान रहे पूरे दिन में आपको सिर्फ एक से दो गोली का सेवन करना है इससे ज्यादा इसका सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं।

दिव्य महाशंख वटी कहां से खरीदें (Buy Mahashankh Vati)

पतंजलि महाशंख वटी आप अपने पास के किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। यदि आप इस टैबलेट को किसी ऑनलाइन वेबसाइट से ऑर्डर करना चाहते हैं तो आप पतंजलि के ऑनलाइन स्टोर या फिर अन्य दवाई के स्टोर से ऑर्डर कर सकते हैं।

पतंजलि महाशंख वटी की कीमत (Divya Mahashankh Vati Price)

दिव्य महाशंख वटी की कीमत की बात करें तो इसका 50 ग्राम का पैकेट लगभग ₹90 का आता है जिसमें 60 टैबलेट होती है।

₹90 = 60 टैबलेट

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

प्रश्न – पतंजलि महाशंख वटी के क्या फायदे हैं?

उत्तर – महाशंख वटी अपच, एसिडिटी, बदहजमी जैसी पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद होती है। इसके अधिक फायदे ऊपर हमने पोस्ट में बताए हैं।

प्रश्न – क्या महाशंख वटी अपच में फायदेमंद होती है?

उत्तर – जी हां महाशंख वटी पेट की अपच ठीक करने में फायदेमंद हो सकती है।

प्रश्न – दिव्य महाशंख वटी का सेवन कब करना चाहिए?

उत्तर – महाशंख वटी का सेवन भोजन के बाद करने की सलाह दी जाती है या फिर इसकी सही सेवन विधि के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

समीक्षा सारांश

पेट से जुड़ी कई समस्या है तथा आज हमने उन समस्याओं की दवाई दिव्य पतंजलि महाशंख वटी के फायदे (Divya Patanjali Mahashankh Vati in Hindi) के बारे में जाना। साथ में हमने पतंजलि महाशंख वटी के नुकसान, सेवन विधि व कीमत की भी जानकारी ली।

हम आशा करते हैं कि आपको दिव्य पतंजलि महाशंख वटी के उपयोग (Patanjali Mahashankh Vati Uses in Hindi) के बारे में लिखा यह लेख बहुत पसंद आया होगा। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Disclaimer: इस लेख में बताये तरीके, विधि व दावों की हेल्थीह्यूमन पुष्ठी नहीं करता। इन्हें केवल सुझाव की तरह ले। इस प्रकार के किसी भी उपचार/दवा/डाइट अम्ल में लाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरुर ले।

ये भी पढ़े 👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.