विटामिन E की कमी के भयंकर नुकसान, जाने 9 फायदे | Vitamin E Ke Fayde

विटामिन ई क्या है (Vitamin E Kya Hai) विटामिन ई के फायदे, नुकसान, विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग (Vitamin E Ke Fayde, Nuksan, Benefits of Vitamin E in Hindi)

vitamin-e-ke-fayde-benefits-nuksan-in-hindi
विटामिन ई के लाभ – Vitamin E Ke Fayde

हमारा शरीर भिन्न प्रकार के पौषक तत्वों से मिलकर ही स्वस्थ बना रहता है। आयरन, फाइबर जैसे पौषक तत्वों की पूर्ति तो हमे हो जाती है लेकिन विटामिन की शरीर में उपलब्धता की ओर हमे ध्यान देना होता है। आज हम मानव शरीर के लिए महत्वपूर्ण पौषक तत्व की बात करने वाले है उसका नाम है विटामिन ई। आइये जानते है विटामिन ई क्या है तथा विटामिन ई के फायदे क्या है?

Table of Contents

अच्छी सेहत के लिए टेलीग्राम जॉइन करे

विटामिन ई क्या हैं? (Vitamin E in Hindi)

विटामिन ई एक प्रकार का पोषक तत्व होता है। जिसका शरीर में पर्याप्त मात्रा में मौजूद होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। इस विटामिन में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, एंटी ऑक्सीडेंट वो तत्व होते हैं जिनके द्वारा फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने में मदद मिलती है। हमारी त्वचा और बालों के लिए विटामिन ई बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है। हमारे शरीर के कई अंगों को कार्यशील बनाए रखने के लिए विटामिन ई बहुत ही सहायक होता है। विटामिन ई फैट में चूर लेखने वाला विटामिन होता है। यह विटामिन अनाज, मांस, सब्जियों आदि खाद्य पदार्थों मे पाया जाता हैं।

विटामिन ई की कमी में क्या खाना चाहिए (Source of Vitamin E in Hindi)

विटामिन ई हमारे द्वारा खाए जाने वाले ज्यादातर खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जैसे- मूंगफली, अनाज, सूखे मेवे, सब्जियां, सूरजमुखी के बीज, ब्रोकली जैसे खाद्य पदार्थों में विटामिन ई अधिक मात्रा में पाया जाता है।

अधिकतर देखा गया है कि कुछ लोगों के शरीर में विटामिन ई की पूर्ति भोजन के द्वारा ही हो जाती है लेकिन कुछ बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त विटामिन ई की जरूरत होती है। बाजार में विटामिन ई के सप्लीमेंट भी मिलते हैं लेकिन यह सप्लीमेंट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं इसलिए यदि विटामिन ई के सप्लीमेंट लेने की जरूरत महसूस हो तो एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

हमारे शरीर के लिए विटामिन ई क्यों जरूरी होता है? (Needs of Vitamin E in Hindi)

विटामिन ई का हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में मौजूद होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है क्योंकि यह कहीं तरह से हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। आगे कुछ बिंदुओं के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि यह क्यों जरूरी है –

  • विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है , ये गुण हमारे शरीर में धूम्रपान से होने वाली कोशिकाओं की हानी को बचाने का काम करते हैं।
  • विटामिन ई हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
  • विटामिन ई की मदद से कोशिका को बचाकर शरीर को हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारी से बचाया जा सकता है।
  • विटामिन ई व्यायाम के बाद मांसपेशियों को फिर से दुरुस्त करने में भी मददगार होता है।
  • एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण विटामिन ई से बढ़ती उम्र के कारण होने वाली झुर्रियों को कम किया जा सकता है।
  • मानसिक रोगों से बचाये रखने में विटामिन ई काफी फायदेमंद होता है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > डायबिटीज के बारे में जाने सबकुछ

विटामिन ई की कमी के लक्षण (Deficiency of Vitamin E in Hindi)

जब हमारे शरीर में विटामिन ई की कमी होती है तो कुछ खास लक्षण दिखाई देते हैं जिनकी समय पर पहचान करके आप अपने शरीर में होने वाली विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके लक्षण –

  • विटामिन ई की कमी होने पर शरीर के अंग बार-बार सुन्न होने लगते हैं।
  • इस विटामिन की कमी के कारण आपकी मांसपेशियां कमजोर होने लगेगी और दर्द का भी एहसास होगा।
  • जिस व्यक्ति के शरीर में विटामिन ई की कमी होती है उसका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है और बार-बार सर्दी खांसी जैसी समस्या होने लगती है।
  • विटामिन ई की कमी के कारण आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है।
  • यदि शरीर में विटामिन ई की कमी है तो आपको थकान जल्दी महसूस होने लगेगी।
  • यदि शरीर में विटामिन की कमी है तो आपका मस्तिष्क सही से काम नहीं कर पाएगा।
  • बाल अधिक मात्रा में झड़ने लगते हैं।

विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग या परेशानियां

विटामिन ई से हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है यदि शरीर में इस विटामिन की अधिक मात्रा में कमी हो जाती है तो हमें कई गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जो इस प्रकार है –

  • इस विटामिन की कमी से ब्रेन हेमरेज और हाईटेक भी हो सकता है।
  • विटामिन ई की कमी से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।
  • जब इस विटामिन की कमी अधिक मात्रा में होने लगती है तो शरीर में मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है।
  • यदि आप में विटामिन ई की कमी है तो आपकी आंखों की रोशनी कम होने लगेगी।
  • विटामिन ई की कमी का सबसे ज्यादा प्रभाव आपके बालों पर पड़ेगा , इसकी कमी से बाल अधिक झड़ने लगेंगे।
  • पाचन संबंधी समस्याएं भी विटामिन ई की कमी के कारण हो सकती हैं।
  • विटामिन ई की कमी के कारण मोतियाबिंद की समस्या भी हो सकती है।

विटामिन ई फल और सब्जियों की सूची (List of Vitamin E Fruits and Vegetables in Hindi)

नीचे प्रस्तुत की गयी तालिका में हमने ऐसे फलों, शब्जियो एवं कुछ खाद्य पदार्थो के बारे में बताया है जिनमे विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। आप टेबल से उन पदार्थो को चुन सकते है जो आपके आस-पास बाजार में उपलब्ध हो तथा विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते है।

फल (Fruits)शब्जियाँ (Vegetables)अन्य खाद्य पदार्थ (Food Items)
एवोकैडोशिमला मिर्च गेहूँ का तेल
मैमी सपोटेलौकी सरसों के बीज (व तेल )
आम शलजम हेजलनट का तेल
कीवी चुकंदर बादाम
ब्लैकबेरीबटरनट स्क्वाश या कद्दूसूरजमुखी का तेल
काली किशमिस ब्रॉकलीबादाम तेल
क्रैनबेरीसरसों का सागपाइन नट्स
जैतूनपालककद्दू के बीज

👉 क्या आपने पोस्ट पढ़ी > लड़कियाँ इस तरह ले सकती है केले खाने के अद्भुत फायदे

विटामिन ई के फायदे (Vitamin E Ke Fayde)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि विटामिन ई एक प्रकार का पोषक तत्व होता है जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और साथ ही साथ यह हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आगे हम आपको इसके कुछ फायदे के बारे में जानकारी देंगे

1. विटामिन ई के फायदे चेहरे के लिए

आमतौर पर हमने देखा है जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे हमारे चेहरे पर झुरिया दिखाई देने लगती है। ऐसी स्थिति में आप अपना आत्मविश्वास हो सकते हैं लेकिन यदि आप अपने खाने पीने की चीजों में विटामिन ई से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि विटामिन ई एंटी एजिंग-एंटी एजिंग ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिससे बढ़ती उम्र का असर कम हो जाता है और झुरिया भी कम दिखाई देती हैं।

2. विटामिन ई के फायदे मानसिक रोग के लिए

मानसिक रोग को दूर करने में विटामिन ई को काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर में विटामिन ई की सही मात्रा में पूर्ति होने के कारण मानसिक रोगों का खतरा कम हो जाता है। विटामिन ई तनाव और दूसरी समस्याओं से व्यक्ति के मस्तिष्क को दूर रखता है। इसीलिए शरीर में विटामिन ई का संतुलन बनाए रखना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है।

कई जरुरी चिकित्सकीय शोध में भी सामने आया है कि विटामिन ई की कमी दिमाग के लिए नुकसानदेह
होती है। इसलिए इसकी सही समय पर बॉडी में पूर्ति करना परम आवश्यक है।

3. लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन ई के फायदे

विटामिन ई की मदद से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को मदद मिलती है। लाल रक्त कोशिकाएं वो कोशिकाएं होती हैं जो हमारे शरीर में रक्त का आदान-प्रदान और उसको शुद्ध करने का काम करती है। यदि गर्भावस्था के समय लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण सही तरीके से होगा तो बच्चे को खून की कमी से बचा सकते हैं और यह सब विटामिन ई की मदद से ही संभव हो सकता है।

4. विटामिन ई के फायदे त्वचा के लिए

आजकल हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सभी ब्यूटी प्रोडक्ट हमारी त्वचा के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इनके द्वारा हमारी त्वचा को कभी-कभी नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। लेकिन कुछ प्रोडक्ट ऐसे हैं जिनको बनाने में विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए काफी अच्छे होते हैं और इनको लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है वह त्वचा में निखार आता है।

5. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

विटामिन की कमी के कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं लेकिन यदि हम अपने खाने में विटामिन ई से युक्त आहार लेते हैं तो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है और इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है। इसीलिए माना जाता है कि विटामिन ई पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद है।

6. विटामिन ई के फायदे कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए

यदि हमारे शरीर में विटामिन ई की कमी होती है तो हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाएगा जिस कारण हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा और भी अन्य बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन ई हमारे भोजन में मौजूद एलर्जी को दूर करता है जिस कारण कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम हो जाती है इसीलिए विटामिन ई कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में काफी फायदेमंद माना जाता है।

7. विटामिन ई के फायदे बालों के लिए

सभी को अपने बालों से बहुत ही ज्यादा लगाव होता है और जब हमारे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं तो हम परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि किस तरह इनको टूटने और जोड़ने से बचाएं । विटामिन ई के कैप्सूल बालों को टूटने और झड़ने से बचाते हैं और साथ ही बालों के सौंदर्य को भी बढ़ाते हैं और इसके अलावा विटामिन ई से युक्त शैंपू, कंडीशनर, तेल लगाने से आपके बालों की लंबाई सही तरीके से बढ़ती है और उनकी सुंदरता भी बनी रहती है इसीलिए विटामिन ई बालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

8. विटामिन ई के लाभ मांसपेशियों के लिए

विटामिन ई को मांस पेशियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि जब हम कभी व्यायाम करते हैं और व्यायाम करने के बाद हमारी मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं। मांसपेशियों को दुरुस्त करने में विटामिन ई काफी कारगर होता है।

विटामिन ई की मदद से हमारी मांस पेशिया कार्यशील बनी रहती हैं। और यदि मांस पेशियां सही तरीके अपनी क्रिया को करती रहेंगी तो हमारा शरीर भी स्वस्थ बना रहेगा।

9. विटामिन ई के फायदे हृदय स्वास्थ्य के लिए

जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि विटामिन ई शरीर में कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण को बनाए रखता है , जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।यदि हमारे शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाए तो हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और हृदय को काफी नुकसान हो सकता है। इसीलिए विटामिन ई को हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

👉 जरुरी लेख पढ़े > दिल के रोगों के लिए आयुर्वेदिक दवाई हृदयामृत

विटामिन ई के नुकसान (Side Effects of Vitamin E in Hindi)

विटामिन ई हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसके फायदे के साथ साथ इसकी अधिकता के कारण हमें कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। विटामिन ई से बने खाद्य पदार्थों को लेना खतरनाक नहीं है लेकिन अधिक मात्रा में इसे लेने से स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं।
आगे इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं –

  • यदि आप विटामिन ई का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको सिर दर्द, कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है।
  • विटामिन ई की अधिकता के कारण आंखों की रोशनी में कमी हो सकती है।
  • इसका अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण डायरिया, मसूड़ों में सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • विटामिन ई से कुछ लोगों को एलर्जी की भी परेशानी हो सकती है।
  • विटामिन ई की मात्रा अधिक होने से अधिक मात्रा में रक्त स्राव और थकान जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

कैसे पता करें कि विटामिन ई की कमी है?

यदि आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो कुछ खास लक्षण नजर आ सकते हैं –

  • मांस पेशियों में कमजोरी और दर्द का एहसास होना
  • शरीर के अंगो का बार बार सुन होना
  • बार बार सर्दी का लग जाना
  • शरीर में इम्यूनिटी का कम होना
  • धीरे धीरे आंखों की रोशनी का कम हो जाना
  • बालों में अधिक रुखापन और अधिक झड़ना
  • मस्तिष्क का एकाग्र नहीं रह पाना
  • शरीर में ऑक्सीजन की कमी का एहसास होना

आदि से पता लगाया जा सकता है कि पीड़ित व्यक्ति के शरीर में विटामिन ई की कमी है।

👉 पोस्ट पढ़े > महिलाओं को सुन्दरता देता है यह सिरप

FAQ (प्रश्न-उत्तर)

क्या विटामिन ई की कमी दिमाग के लिए नुकसानदेह हो सकती है?

शरीर में विटामिन ई की कमी मस्तिष्क की कौशिकाओ के लिए हानिकारक हो सकती है। अधिक जानने के लिए पूरी पोस्ट पढ़े।

विटामिन ई की कमी में क्या खाना चाहिए?

विटामिन ई की कमी में सूरजमुखी का तेल, एवोकाडो, आम, किवी, बादाम, अंगूर आदि खा सकते है।

अंत में –

आज हमने विटामिन ई क्या है (Vitamin E in Hindi) इस बारें में जानकारी प्राप्त की। हमने विटामिन ई के फायदे (Vitamin E Ke Fayde), विटामिन ई के नुकसान, विटामिन ई फल और सब्जियों की सूची, विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग, विटामिन ई की कमी के लक्षण आदि के बारे में भी जाना। आपको लेख कैसा लगा, कमेंट में बताना न भूले।

👉 पसंद किये जाने वाले लेख

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.